Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'वो फिट नहीं है, इसलिए टीम से बाहर है', गांगुली ने किया इस खिलाड़ी का समर्थन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद साउथ अफ्रीका दाैरे पर जाएगी। दाैरे की शुरूआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी, जो तीन मैचों की होगी। लेकिन इससे पहले फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में जगह बना पाएंगे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उम्मीद जताई है कि हार्दिक अभी फिट नहीं है, लेकिन चोट से उबरकर जल्द टीम में वापसी करेगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ये हैं 16 करोड़ में रिटेन हुए 3 सबसे महंगे खिलाड़ी, कोहली को लग गया झटका

भारत के पूर्व कप्तान रहे गांगुली ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का समर्थन किया। गांगुली ने कहा, "वह एक अच्छा क्रिकेटर है। वह फिट नहीं है, इसलिए वह टीम से बाहर है। लेकिन वह युवा है, मुझे उम्मीद है कि वह अपनी चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करेगा।" हाल ही में, महान कपिल देव ने हार्दिक पांड्या की भारत टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में भूमिका पर सवाल उठाया था क्योंकि हार्दिक ने अपनी पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी करना बंद कर दिया था। गांगुली ने निष्कर्ष निकाला, "उनकी (हार्दिक) कपिल देव से तुलना न करें। वह एक अलग लीग से ताल्लुक रखते थे।"

इसके अलावा यह भी सवाल है कि क्या भारतीय टीम साउथ अफ्रीका जा पाएगी, क्योंकि साउथ अफ्रीका में COVID-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। गांगुली ने कहा, "अभी तक तो दाैरा होने की उम्मीद है। लेकिन हमारे पास अभी भी फैसला करने का समय है। पहला टेस्ट 17 दिसंबर को होना है। हम इस पर विचार करेंगे।" भारत मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट खेलेगा और चार्टर्ड फ्लाइट से 8 या 9 दिसंबर को वहां से जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होगा। गांगुली ने कहा, "खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमेशा से बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता रही है, हम इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे। हम देखेंगे कि आने वाले दिनों में क्या होता है।" बता दें कि भारत दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच खेलेगा।

Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 10:40 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+