For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP ने 2 करोड़ में खरीदा था गेल को, अब क्या कहते हैं वीरू?

मोहाली: आईपीएल 2018 के लिए जब नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी तब किसी भी फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के इस सबसे तूफानी बल्लेबाज पर बोली नहीं लगाई थी। लेकिन शायद अब बाकी की 7 फ्रेंचाइजी पछता रही होंगी। दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे दिन नीलामी के आखिरी समय में क्रिस गेल को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में खरीदकर बड़ा दांव खेला था। हालांकि आईपीएल 11 के शुरुआती दो मैचों में पंजाब ने गेल को बाहर रखा था। लेकिन जैसे ही उन्हें तीसरे मैच में खेलने का मौका मिला उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया।

सहवाग ने कहा कि उन्होंने गेल को खरीदकर आईपीएल को बचा लिया।

सहवाग ने कहा कि उन्होंने गेल को खरीदकर आईपीएल को बचा लिया।

पंजाब को दो मैचों में जीत दिलाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल की तारीफ करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया। अपने ही अंदाज में ट्वीट के लिए जाने जाने वाले सहवाग ने कहा कि उन्होंने गेल को खरीदकर आईपीएल को बचा लिया।

 गेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

गेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

सहवाग के ट्वीट पर पंजाब को जीताने वाले गेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कल मैच के बाद गेल ने कहा था कि वो हमेशा अपने खेल के प्रति उत्साहित रहते हैं और कोशिश रहती है कि जिस टीम के लिए खेलूं, अपना 100 फीसदी देने दूं। कई लोगों ने कहा कि गेल को बहुत कुछ साबित करना है, जब नीलामी के शुरुआती दौर में किसी भी टीम में नहीं चुना गया था।

आईपीएल 2018 में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने गेल

आईपीएल 2018 में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने गेल

गेल ने 58 गेंदों में एक चौके और 11 छक्को की मदद से अपने टी20 करियर का 21वां शतक जड़ा। वह आईपीएल 2018 में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 21 शतक लगाए हैं।

इसके पहले सहवाग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर गेल दो मैच जितवा दे तो हमारे पैसे वसूल हो जाएंगे। बता दें कि फिलहाल गेल ने अपने शुरुआती दो मैचों में आतिशी पारी खेली है और एक शतक भी जड़ा है।

ये भी पढ़ें: KXIPvSRH: गेल के तूफानी शतक की बदौलत पंजाब ने हैदराबाद को 15 रनों से हराया

Story first published: Friday, April 20, 2018, 11:33 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+