विराट-रोहित-रैना पर होगी दक्षिण अफ्रिका की नजर
मेलबर्न। रविवार को भारत अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रिका से भिड़ने वाला है, हालांकि पाकिस्तान को हराकर भारत के हौसले बुलंद हैं लेकिन फिर भी साउथ अफ्रिका के खिलाफ धोनी की सेना को काफी कुछ सोचकर ही मैदान में उतरना होगा। बॉलिंग और बैटिगं के अलावा क्षेत्ररक्षण भी इस मुकाबले का मजबूत हिस्सा है जिसमें साउथ अफ्रिका माहिर है।
हालांकि अफ्रिका के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा जरूर है कि उनकी टीम के लिए विराट कोहली, रोहित और रैना तोप नहीं है लेकिन फिर भी यह तीनों खिलाड़ी ही इस मैच के मजबूत कड़ी हैं। इसलिए टीम इंडिया को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के टिप्स पर ध्यान देना जरूरी है।
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में हमेशा से भारत पर हावी रही है। उसने 2011 विश्व कप में भी भारत को पराजित किया था लेकिन भारत ने बाद में जाकर विश्व कप खिताब जीता था। साउथ अफ्रिका को इस बार विश्वकप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, इन दिनों व्हाटअप पर एक मैसेज भी वाइरल हो रहा है जिसमें कहा गया है कि अफ्रिका ही इस बार विनर होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
