'मैं उस गेंद को पढ़ नहीं पाया था', शुबमन गिल ने बताया क्यों हुए OUT
नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि वह उस गेंद को नहीं पढ़ सके जिसके कारण वह आउट हुए क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजों को इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलेगी। गिल को खेल के पहले दिन के दूसरे सत्र में काइल जैमिसन ने आउट किया। गिल ने 93 गेंदों में 52 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : इयोन मोर्गन को बाहर करेगी KKR, ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन

मैं उस गेंद को पढ़ नहीं पाया था
दिन का खेल समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए गिल ने कहा, "यह सब परिस्थितियों को पढ़ने के बारे में है। खासकर लंच के बाद बल्लेबाजी करने के बाद गेंद घूमने लगी। ऐसे में आपको परिस्थितियों को पढ़ना होगा, लेकिन मैं उस गेंद को पढ़ नहीं पाया था जिसपर मैं आउट हो गया क्योंकि मुझे गेंद के स्विंग होने की उम्मीद नहीं थी।" गिल ने जैमीसन की तारीफ की। जैमीसन ने आठवें ओवर में गिल के सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल को आउट कर न्यूजीलैंड को शुरुआती सफलता दिलाई। फिर जैमिसन ने गिल और चेतेश्वर पुजारा के बीच बन रही बड़ी साझेदारी को तोड़ा। दोनों ने 61 रनों की साझेदारी की। लंच के समय गिल 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लंच के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो गिल दूसरे सत्र के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए।

जैमिसन ने अच्छी गेंदबाजी की
गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि जैमिसन ने आज वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। उसने मुझे और मयंक अग्रवाल को बहुत अच्छे एरिया में गेंदबाजी की। जब मैं दोपहर के भोजन के बाद बल्लेबाजी करने आया, तो जैमिसन लगातार गेंदबाजी कर रहे थे। वह टाॅप पर दिख रहे थे। मैंने अपनी राज्य टीम और भारत ए के लिए ओपनिंग की है। मैंने मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। जब आप सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं या आप मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं तो थोड़ा सा बदलाव होता है। हमें अपनी मानसिक सोच पर भी काम करना होता है।"
श्रेयस अय्यर ने फिर डेब्यू पर अर्धशतक बनाया और रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 113 रन की साझेदारी की, जो अपने 17वें टेस्ट अर्धशतक तक पहुंचे। इस साझेदारी ने भारत को पहले दिन के अंत में मजबूत स्थिति में ला दिया। भारत ने 4 विकेट पर 258 रन बना लिए। गिल ने कहा, "हमने दूसरे सत्र में तीन विकेट गंवाए, लेकिन जिस तरह से अय्यर ने अपने टेस्ट डेब्यू पर बल्लेबाजी की वो शानदार रही। जडेजा और अय्यर ने एक साथ अच्छी साझेदारी की है, उम्मीद है कि यह कल भी जारी रहेगी।"

7 पारियों बाद अर्धशतक तक पहुंचे
बता दें कि गिल ने 7 पारियों के बाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 0,14, 11, 15*, 0, 28, 8 रन की पारियां खेलीं। यह गिल का टेस्ट करियर का 9वां टेस्ट है। 16वीं पारी में गिल का चाैथा अर्धशतक रहा, लेकिन वे शतक नहीं बना सके। इससे पहले गिल सिडनी में 50, ब्रिस्बेन में 91 और चेन्नई में 50 रन बनाए थे। उनके पास शतक जड़ने का सबसे शानदार मौका ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में था लेकिन वो 91 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब देखना यह बाकी है कि गिल के बल्ले से आखिर कब शतक निकलता हुआ देखने को मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
