IPL 2022 : इयोन मोर्गन को बाहर करेगी KKR, ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2022 बेहद खास होगा, क्योंकि इस बार 10 टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगी। साथ ही खिलाड़ियों की बड़ी नीलामी भी होगी। ऐसे में हर टीम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि इससे पहले सभी पुरानी 8 टीमों को खिलाड़ी रिटेन करने का भी माैका मिलेगा। 30 नवंबर से पहले सभी टीमों को रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की सूची तैयार करनी होगी। समझा जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) अपने कप्तान इयोन मोर्गन को बाहर करने का मन बना चुका है।
केकेआर मोर्गन को रिटेन करने के मूड में नहीं है और ऐसे में केकेआर को आईपीएल 2022 के लिए रिटेन करना उनके लिए मुश्किल है। मोर्गन की खराब फॉर्म फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय है। इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केकेआर के करीबी सूत्र ने कहा, "आईपीएल 2021 में मॉर्गन की बल्लेबाजी फॉर्म बहुत बड़ी चिंता का विषय रहा है। कप्तानी के मोर्चे पर उनका प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन बल्लेबाजी में गिरावट के कारण मोर्गन को फ्रैंचाइजी बरकरार नहीं रखेगी।"
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर के पिता बोले- टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट है, सपना सच हो गया
लीग के 14वें सीजन में मॉर्गन ने 17 मैचों में 11 की औसत से सिर्फ 117 रन बनाए। सूत्र ने कहा कि फ्रेंचाइजी इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान पर बड़ी रकम खर्च करने को तैयार नहीं है। उनके नेतृत्व में इंग्लैंड आईसीसी टी20 2021 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी पहुंचा। अगर केकेआर टीम मैनेजमेंट मोर्गन को रिटेन नहीं करता है तो टीम को आईपीएल 2022 में नया कप्तान मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर को केकेआर टीम में बरकरार रखा जा सकता है। उनके अलावा पैट कमिंस रिटेन हो सकते हैं। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इस सीजन के 2 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इस बार 10 टीमें खेलेंगी और कुल 74 मैच खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
