WC सेमीफाइनल में धोनी के आउट होते ही कैसे रोके आंसू, भारतीय गेंदबाज का छलका दर्द
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के हालिया इतिहास के सबसे भावुक मैचों में से एक है। इस मैच ने जहां टीम इंडिया को कप की दहलीज पर लाकर धराशाई कर दिया तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक और विश्व कप जीतने का सपना भी अधूरा रह गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच से पहले भारत लीग स्टेज में बेताज बादशाह की तरह से अपने ताज की तरफ बढ़ रहा था। इस मैच में जब तक धोनी क्रीज पर मौजूद थे तब तक भारत की उम्मीदें जिंदा थी। धोनी के रन आउट होते ही टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा।

'उस हार ने दिल तोड़ दिया'
इस हार ने सबका दिल तोड़ दिया था। विश्व कप टीम का हिस्सा रहे चहल भी इस हार के चश्मदीद गवाह थे और उन्होंने हार के उस दर्द को बयां किया है। विश्व कप के 9 मैचों में 12 विकेट झटकाने वाले चहल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि धोनी के आउट होने के बाद लगा कि विश्व कप अब खत्म हो चुका है। चहल ने कहा, 'यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था और सेमीफाइनल में जब माही भाई को आउट होकर जाते हुए देखा तो मैं अपनी आंखों में आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहा था। ये बहुत ही निराशाजनक था। हम 9 मैचों में बहुत अच्छा खेले लेकिन अचानक प्रतियोगिता से बाहर हो गए।'

2020 और 2021 टी-20 विश्व कप का सपना-
चहल ने मैच के दौरान हुई बारिश के बारे में बात करते हुए बताया, 'बारिश हमारे हाथ में नहीं थी इसलिए इस पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा। हां, ये पहली बार था जब मैं जल्दी से जल्दी मैदान से वापस होटल जाना चाहता था। चहल ने बताया है कि उनका पूरा फोकस इस समय 2020 और 2021 के टी-20 विश्व कप को भारत लाने पर है। चहल ने कहा, जो वर्ल्ड कप में हुआ उसे मैं भूलना चाहूंगा। मैं अभी 5-6 साल और क्रिकेट खेलना चाहूंगा और टी-20 वर्ल्ड कप अगर भारत में आ जाए तो बहुत अच्छा होगा।'
ओपनिंग के पहले ही 'टेस्ट' में फेल हुए रोहित, दो गेंदों में सिमटी पारी, रन बनाए जीरो

टीम से बाहर होने पर क्या बोले-
फिलहाल चहल और उनके जोड़ीदार कुलदीप यादव भारत की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। उनको विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में भी जगह नहीं मिली है। हालांकि इस बात से युजवेंद्र चहल निराश नहीं हैं। चहल का कहना है, 'अगर टीम मैनेजमेंट अच्छे खिलाड़ियों को मौका दे रही है तो आपको पता चलता है कि आपकी टक्कर का खिलाड़ी आ गया है। जिससे अब आपको और भी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
