Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुणे टेस्ट: ओकीफ की घातक गेंदबाजी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई विराट सेना

पुणे। इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में यहां के महाराष्ट्र स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में जिस तरह आज विराट कोहली और उनकी सेना ने प्रदर्शन किया, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी।

कंगारूओं ने दिखा दिया कि आखिर क्यों क्रिकेट की लिस्ट में वो सबसे दमदार टीम है। आज आस्ट्रेलिया के स्टीवन ओकीफ के कहर के आगे ताश के पत्तों की तरह विराट सेना ढह गई।

खास बातें

  • स्टीवन ओकीफ ने मात्र 35 रन देकर 6 विकेट लिए।
  • ओकीफ के कमाल के ही कारण मात्र 11 रन में गिरे आखिरी 6 विकेट गिरे
  • ओकीफ (6/35) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को भारतीय टीम की पहली पारी 105 रनों पर समेट दी।
  • मेहमान टीम ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी के आधार पर 155 रनों की बढ़त ले ली है।
  • आस्ट्रेलिया के लिए ओकीफ के अलावा मिशेल स्टार्क को दो और जोस हाजलेवुड और नाथन लॉयन को एक-एक सफलता मिली।
  • आस्ट्रेलिया ने मैट रेनशॉ (68) और मिशेल स्टार्क (61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर अपनी पहली पारी में 260 रन बनाए।
  • भारत की तरफ से उमेश यादव ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, रवींद्रे जडेजा ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+