For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुणे टेस्ट: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया को मिली 298 रन की लीड

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है, ऑस्ट्रेलिया को मिली 298 रन की लीड।

पुणे। भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं।

मुख्य अंश

  • इसी के साथ उसने मेजबानों पर 298 रनों की लीड ले ली है।
  • आज के मैच में पिच ने काफी भयानक रोल निभाया है जिसके चलते टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही घटिया रहा।
  • लेकिन स्पिन की मददगार इस पिच पर आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ काफी संभलकर खेल रहे हैं।
  • वह खेल खत्म होने तक 59 रनों पर नाबाद लौटे।
  • कप्तान के साथ मिशेल मार्श भी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • भारत की पूरी टीम को 105 रनों पर समेटने के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही।
  • पुणे टेस्ट: विराट कोहली के करियर का आज सबसे खराब दिन, जो हुआ वो कभी सोचा नहीं था
  • 23 के कुल स्कोर तक डेविड वार्नर (10) और शॉन मार्श (0) पवेलियन लौट गए थे।
  • पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में आस्ट्रेलिया ने 61 के कुल स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया।
  • यह तीनों विकेट अश्विन ने लिए।
  • मैट रेनशॉ (31) ने कप्तान स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की।
  • रेनशॉ, जयंत यादव का शिकार बने।
  • भारत का तीसरा विकेट कप्तान विराट कोहली (0) के रूप में गिरा।
  • वे 104 इंटरनेशनल इनिंग के बाद यानी कि पूरे ढ़ाई साल बाद किसी मैच में जीरो पर आउट हुए हैं।
  • भारत की पहली इनिंग के दौरान 6.5 ओवर में मुरली विजय (10) हेजलवुड की बॉल पर कैच आउट हुए।
  • 15वें ओवर में स्टार्क ने चेतेश्वर पुजारा (6) को मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया।
  • इससे पहले भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम फर्स्ट इनिंग में 260 रन पर आउट हो गई
  • शुक्रवार सुबह मेहमान टीम ने अपने कल के स्कोर 256/9 रन से आगे खेलना शुरू किया
  • और केवल चार रन और जोड़कर उसका आखिरी विकेट गिर गया।
  • अश्विन ने दिन के पहले ही ओवर की 5th बॉल पर मिशेल स्टार्क (61) को जडेजा के हाथों कैच कराया।
  • भारत की ओर से पहली इनिंग में उमेश यादव ने 4/32, अश्विन ने 3/63 और जडेजा ने 2/74 विकेट लिए।पहले दिन क्या-क्या हुआ जानने के लिए क्लिक कीजिए-पुणे टेस्ट: पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 256 रन, उमेश ने लिए 4 विकेट
  • टीमें
  • भारत : मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव और इशांत शर्मा।
  • आस्ट्रेलिया टीम : डेविड वार्नर, मैट रेनशॉ, शॉन मार्श, स्टीवन स्मिथ, पीटर हैंड्सकाम्ब, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, स्टीव ओकीफ, नेथन लॉयन और जोस हाजलेवुड।
  • धोनी को IPL की कप्तानी से हटाए जाने पर खुश हुआ 'मु्ल्तान का सु्ल्तान', क्यों?

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+