नई दिल्ली। विश्व के शानदार तेज गेंदबाजों में से एक और 'सुल्तान ऑफ स्विंग' के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम भी विराट कोहली की बैटिंग के कायल हो गये हैं।
कोहली की तारीफ करते हुए एक टीवी इंटरव्यू में अकरम ने तो यहां तक कह दिया कि कोहली इस वक्त के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं और अगर आज मैं बॉलिंग कर रहा होता तो शायद मुझे भी उनसे डर लगता।
अकरम से जानिए धोनी के दाढ़ी के बाल क्यों हो गये सफेद?
इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले लीजेंड अकरम ने कहा कि विराट का गेम लाजवाब है, उसके बैट से खूबसूरत शॉट्स निकलते हैं, मैंने आज तक उन्हें रिवर्स शॉट या लैप शॉट खेलते नहीं देखा। उन्हें अपने आप पर और अपने खेल पर भरोसा है जो उन्हें औरों से अलग करता हैं।
अकरम ने की सचिन से तुलना
अपनी तेज बॉल से अच्छे-अच्छों को आउट करने वाले वसीम अकरम ने कहा कि शायद आज मैं खेल रहा होता तो मुझे भी उन्हें बॉलिंग करने में घबराहट होती और डर लगता और शायद मैं वैसा ही महसूस करता जैसा सचिन को बॉल करते वक्त करता था। सचिन भी जब ओपेन करते थे तो उन्हें आउट करना काफी मुश्किल होता था आज विराट के साथ भी ठीक वैसा ही है।
अकरम ने कहा कि आईपीएल में जब आरसीबी पहले खेल रही थी तो अच्छा परफार्म नहीं कर रही थी लेकिन आज वो फाइनल में है, वजह है कप्ता्तान कोहली जिन्हें अपने खेल पर और अपने आप पर काफी भरोसा था। विराट वाकई में बहुत अच्छा खिलाड़ी है।
आईपीएल 9 में विराट के चार शतक
आपको बता दें कि आईपीएल के इस सत्र में विराट कोहली ने चार शतक जड़े हैं और वो इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ीं हैं। वसीम अकरम इस समय केकेआर के कोच हैं।