Pics: सचिन-अंजलि, विराट-अनुष्का ने उठाया विंबलडन के सेमीफाइनल मैच का लुत्फ
लंदन। इन दिनों क्रिकेट की आवो-हवा से दूर देश के सबसे चर्चित कपल्स में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। पिछले दिनों जहां वो साउथ अफ्रीका के जंगलों में छुट्टी मना रहे थे तो बीते 10 जुलाई को दोनों को लंदन में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष सेमीफाइनल का लुत्फ उठाते देखा गया।
वीआईपी दर्शक दीर्घा में विराट कोहली और अनुष्का के साथ महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि भी बैठे दिखायी दिये।
इन चारों की तस्वीर विंबलडन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर की है। सचिन का टेनिस प्रेम तो किसी से छुपा नहीं है इसलिए दर्शक-दीर्घा में उन्हें और उनकी पत्नी अंजलि को देखकर किसी को हैरानी नहीं हुई लेकिन विराट-अनुष्का जरूर लोगों के लिए आईकैंडी रहे।
आप भी देखिये यह खूबसूरत तस्वीर को
Welcome to #Wimbledon, @imVkohli, @sachin_rt and @ThierryHenry pic.twitter.com/8iT1HxmJ4k
— Wimbledon (@Wimbledon) July 10, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
