इयान चैपल ने 'विराट सेना' को दी चेतावनी, कहा- ऐसा नहीं कर सके तो ऑस्ट्रेलिया से हारोगे
नई दिल्ली। फिलहाल कोरोनावायरस के कारण सभी टूर्नामेंट स्थगित हुए हैं। लेकिन महामारी के पूरी तरह से खत्म होते ही क्रिकेट शुरू होगा तो भारत की जंग ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज के लिए होगी। यह सीरीज अब कब और क्या हो भी पाएगी, इन संभावनाओं के बीच कंगारूओं के पूर्व दिग्गज क्रिकेट इयान चैपल ने 'विराट सेना' को चेतावनी दे दी है। चैपल का मानना है कि अगर स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को जल्दी आउट करने में भारत चूक गया तो फिर उनकी हार तय है।

भारत के लिए होगी चुनाैती
चैपल ने ‘सोनी टेन पिट स्टॉप' शो में कहा, ''मैं इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि ये दिलचस्प होने वाली है। भारत ने पिछले दौरे पर ऑस्ट्रेलिया को हराया था तो टीम आत्मविश्वास से भरी हुई होगी। हालांकि इस बार भारत के लिए चुनौती कठिन होगी क्योंकि स्मिथ और वॉर्नर वापस लाैट चुके हैं। वैसे, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई हालातों में अच्छा खेलने में सक्षम है।''

करना होगा जल्दी आउट
विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। उस दौरान स्मिथ और वॉर्नर टीम का हिस्सा नहीं थे जिसका फायदा टीम इंडिया को जरूर मिला था, स्मिथ और वॉर्नर पर बॉल टैंपरिंग मामले को लेकर एक साल का प्रतिबंध लगा था। चैपल ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना काफी मुश्किल है। उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है। भारतीय टीम तभी जीत सकती है, जब स्मिथ और वाॅर्नर को सस्ते में आउट कर दे।''
मोईन अली ने दिए संकेत, इतने साल बाद ले सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

कोहली के लिए की तारीफ
इस दौरान इयान चैपल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। चैपल ने कहा कि तीनों प्रारूप खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो कोहली इस समय सर्वश्रेष्ठ हैं। गौरतलब है कि इयान चैपल टीम इंडिया की कई बार आलोचनाएं भी करते आए हैं और विराट की भी लेकिन जिस अंदाज में विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबदबा बनाया है, उन्होंने सबको तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
