लोगों की मदद से फिर अपने परिवार को देख सकेगा यह कीवी खिलाडी़, इमोशनल होकर शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस के चलते मचे हुए कोहराम के बीच कई लोग यहां-वहां फंसे हुए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड टीम के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज इयान ओ'ब्रायन ने अपना एक इमोशनल वीडियो शेयर कर लोगों को थैंक्यू कहा। दरअसल न्यूजीलैंड का यह पूर्व खिलाड़ी अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रहता है और अपने माता-पिता से मिलने आये थे। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लग गया और वो वापस घर नहीं जा सके।
आखिरकार अब अपनी फैमिली के पास जा सकते हैं। उन्होंने इसके लिए फंड जुटाने की कोशिश की थी और अब जब फंड इकट्ठा हो गया है तो वो अपने परिवार के पास वापस जा सकते हैं।
और पढ़ें: Coronavirus: जस्टिन लैंगर ने बताया कैसे रहें फिट, कहा- T20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेस्ट है IPL
ब्रायन ने वापसी के लिये तीन बार फ्लाइट की टिकट भी बुक की लेकिन दाम ज्यादा होने के चलते एयरलाइन ने सारी फ्लाइट रद्द कर दी। उनका रिफंड आने में भी काफी देरी हो रही थी और उनके पास पैसों की कमी हो गई। ब्रायन ने यहां पर घर वापस जाने के लिये लोगों से मदद मांग कर फंड जुटाने का निर्णय किया और एक फंडिंग पेज खेला।
उनकी कोशिश थी कि उन्हें घर वापस जाने के लिये कम से कम £2,250 मिल जाएं और उनका यह फंडिग पेज कामयाब रहा और उन्हें उम्मीद से ज्यादा फंड मिल गया और वो काफी इमोशनल भी हो गए।
और पढ़ें: जानें कौन हैं एकनाथ सोलकर जिन्हें हर्षा भोगले ने बताया भारतीय क्रिकेट का नं 1 फील्डर
उन्होंने इसे लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात भी की और वीडियो शेयर करते हुए कहा,'आज सुबह मैं शायद अपनी जिंदगी में तीसरी या चौथी बार रोया। यह काफी मुश्किल है। अब मैं अपने परिवार के पास जा सकता हूं। मुझे फंड देने वालों का धन्यवाद।'
गौरतलब है कि उनकी पत्नी को फेफड़ों की बीमारी है जिसके चलते उन्हें कोरोनावायरस का खतरा जल्दी है।
ब्रायन ने कहा,'मुझे पता है कि घर जाकर मुझे आइसोलेशन में रहना पड़ेगा लेकिन मैं खुश हूं कि वे अपने परिवार का ख्याल कर सकेंगे, खरीदारी कर सकेंगे जिससे उनकी पत्नी को कोरोनावायरस होने का खतरा कम होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
