For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Coronavirus: जस्टिन लैंगर ने बताया कैसे रहें फिट, कहा- T20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेस्ट है IPL

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाले कोरोनावायरस के कारण इस समय लगभग हर देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियां निलंबित हैं। कोरोना के चलते घरों में बंद खिलाड़ियों को कोच जस्टिन लैंगर ने मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने की सलाह दी है और कहा कि मैदान पर वापसी करने से पहले उस सिल्वर लाइन तक पहुंच सके, जिससे वापसी में परेशानी न हो।

और पढ़ें: कोरोना वायरस पर कपिल देव की अपील, कहा- घर में रहेंगे तो हम लड़ाई जीत जायेंगे

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की तीन बेटियां अपनी नौकरी खो चुकी है।

और पढ़ें: Coronavirus के चलते टल सकता है T20 विश्व कप, माइकल वॉन को सता रहा बड़ा डर

खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की सलाह

खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने की सलाह

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए जस्टिन लैंगर ने कहा कि इस मुश्किल समय में मैं निजी रूप से अपने सभी खिलाड़ियों को एक उम्मीद की किरण रखने के लिये प्रोत्साहित कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, 'यह कुछ ऐसा है, जिसमें हम अपने परिवारों के साथ घर में हैं, खुद के बिस्तर पर सोते हैं, घर में पका हुआ खाना खाते हैं और घर से काम कर सकते हैं। हमने दक्षिण अफ्रीका सीरीज में देखा कि हमारे कई खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके थे। यह समय खिलाड़ियों को फिर से तरोताजा होने का मौका देता है।'

तेजी से गुजर जायेगा लॉकडाउन पीरियड

तेजी से गुजर जायेगा लॉकडाउन पीरियड

जस्टिन लैंगर ने कहा कि वह बतौर कोच अपने बचे हुए कार्यकाल में खिलाड़ियों के साथ उनकी फिटनेस और ट्रेनिंग पर ध्यान देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत हैरानी होगी अगर वे कड़ी मेहनत नहीं करेंगे। एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आपको खुद को फिट रखना पड़ता है। खिलाड़ी खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए जिम्मेदारी ले रहे हैं और समय तथा खुद के बीच संतुलन कायम कर रहे है। हमें किसी भी चीज के लिए तैयार रहना होगा। कुछ महीने तेजी से गुजर जाएंगे और इसके लिए हमें तैयार रहना होगा।'

टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेस्ट है आईपीएल

टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये बेस्ट है आईपीएल

कोच लैंगर का मानना है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से आईपीएल सबसे बेहतरीन टूर्नामेंट हैं, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि मौजूदा हालात में स्वास्थ्य का ध्यान रखना सर्वोपरि है।

गौरतलब है कि आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लैंगर ने फॉक्सस्पोटर्स डॉट कॉम डॉट एयू पर कहा, ‘इस संकट से पहले हम तय कर चुके थे कि हमारे खिलाड़ी आईपीएल खेलेंगे क्योंकि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए इससे बेहतर टूर्नामेंट नहीं हो सकता हालात काफी बदल गए हैं। हमारे खिलाड़ियों, हमारे देश और भारतवासियों की सेहत सर्वोपरि है।'

Story first published: Saturday, March 28, 2020, 14:25 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+