Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पोंजी स्कीम के फेर में दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह की मां ने गवां दिए 50 लाख


नई दिल्ली। अच्छा रिटर्न मिलने के लिहाज से भला कौन पैसा इनवेस्ट करने में हिचकिचाता है, लेकिन कभी-कभी ज्यादा लालच लोगों को भारी भी पड़ सकती है, जैसा कि हुआ है दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ। दरअसल क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह पोंजी (फ्रॉड) स्कीम का शिकार बनीं हैं। खबर है कि उनका 1 करोड़ रूपए इस स्कीम में फंसा है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, 'साधना इंटरप्राइजेज' नाम के पोंजी स्कीम की धोखाधड़ी में शबनम सिंह फंसी हैं। साधना इंटरप्राइजेज नाम के पोंजी स्कीम ने अपने ग्राहकों को करीब 84 प्रतिशत सालाना रिटर्न्स देने का भरोसा दिलाया था।

ईडी इस बाबत इस मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं युवराज की मां ने इसमें करीब 1 करोड़ रुपये निवेश किए थे जिसमें कि उनकों रिटर्न में केवल 50 लाख ही मिल सके हैं। ऐसे में अधिकारियों की मानें तो घोटाला करीब 700 करोड़ तक का हो सकता है।

ये भी पढ़ें- तूफानी शतक के साथ क्रिस गेल ने लिया संन्यास! आखिरी मुकाबले में जड़े इतने छक्के

क्या होती है पोंजी स्कीमः बता दें कि पोंजी स्कीम से धोखाधड़ी का मामला कोई नया नहीं है बल्कि यह कई सालों से चल रहा है। दरअसल इसमें लोगों को कम समय में ज्यादा पैसे का लालच देकर अपने चंगुल में फंसाया जाता है औऱ फिर शहर और पहचान बदलकर कंपनी फरार हो जाती है।पौंजी स्कीम मे लोग इस विश्वास से पैसा लगाते है कि वह कम समय मे अधिक पैसा हांसिल कर सकते है। जिससे कि शुरूआत मे जुडते समय लोगो की चांदी चांदी होती है। क्योंकि उन लोगो को अन्य निवेशको के निवेश से फायदा होता है। जिससे वही लोग लालच मे आकर अधिक मुनाफा कमाने के लिए और अधिक पैसा लगाते है, जिससे बाद मे ऐसे संचालक सारा लेकर नौ-दो-ग्यारह हो जाते हैं।

Story first published: Monday, October 8, 2018, 11:07 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+