For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के लिये आईसीसी ने शेयर की ट्रॉफी की तस्वीर, जानें विनर को मिलेगा कितने करोड़ का ईनाम

WTC final
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप को खेलते हुए 144 सालों का समय बीत गया है लेकिन आज तक इस सवाल का पता नहीं चला कि कौन सी टीम इस प्रारूप में सबसे बेस्ट है, हालांकि आईसीसी ने पहली बार इस सवाल का जवाब तलाशने के लिये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का आयोजन कराया है जिसका फाइनल मैच 18 जून से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जाने वाला है। 2 सालों तक चले इस टेस्ट चैम्पियनशिप में आईसीसी की रैंकिंग के हिसाब से टॉप 9 टीमों ने भाग लिया था और पहले संस्करण के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने पहुंचने का कारनामा किया है। दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं और पहली बार न्यूट्रल वेन्यू पर एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं।

इस टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के साथ ही आईसीसी को टेस्ट प्रारूप में अपने पहले चैम्पियन का पता चल जायेगा। इस बीच आईसीसी ने इसको लेकर मिलने वाले ईनाम का ऐलान कर दिया है और साथ ही विजेता को मिलने वाली टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी को भी रिलीज कर दिया है। आईसीसी ने टेस्ट चैम्पियनशिप जीतने वाली टीम के लिये ट्रॉफी के बजाय बेहद शानदार गदा चुनी है जिसे यह फाइनल जीतने वाली टीम अपने घर ले जायेगी।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत ही क्यों बनेगा विजेता, पूर्व बॉलिंग कोच वेंकटेश प्रसाद ने किया खुलासा

हालांकि अगर मैच ड्रॉ रहता है और दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाता है तो उस केस में गदा को आपस में बांट लिया जायेगा। वहीं पर आईसीसी के सीईओ जेफ अलॉर्डिस ने फाइनल मैच के लिये जारी ईनामी राशि का भी ऐलान किया है। अलॉर्डिस ने बताया है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन यूएस डॉलर का ईनाम दिया जायेगा जबकि उपविजेता टीम को 8 लाख यूएस डॉलर का ईनाम मिलेगा। हालांकि अगर मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों के बीच इसे बराबर बांट दिया जायेगा, जो कि 8 लाख यूएस डॉलर प्रति टीम होगा।

गौरतलब है कि आईसीसी की ओर से जारी की गई टेस्ट चैम्पियनशिप विजेता की मेस को लेकर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। दरअसल टेस्ट चैम्पियनशिप के लिये ट्रॉफी के बजाय जो गदा डिजाइन की गई है वह हर साल रैंकिंग में नंबर 1 रहने वाली टीम से मिलती जुलती है जो कि पिछले 5 साल से भारत को ही मिल रही है।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिये BCCI ने किया सपोर्टिंग स्टाफ का ऐलान, जानें कौन बना फील्डिंग और बॉलिंग कोच

आपको बता दें कि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को लेकर दोनों टीमें शानदार तैयारी कर के मैदान पर उतर रही हैं, जहां एक ओर भारतीय टीम साउथैम्पटन में दो इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलकर उतरेगी तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद पहुंच रही है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

Story first published: Monday, June 14, 2021, 17:32 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+