For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जायेगा T20 विश्वकप 2022 का फाइनल, ICC ने किया तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप 2021 के बाद आईसीसी ने अपने अगले बड़े टूर्नामेंट की तैयारी शुरु कर दी है। आईसीसी की ओर से अगला बड़ा टूर्नामेंट भी टी20 विश्वकप ही होने वाला है जिसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया में की जानी है। दुबई में खेले गये 2021 टी20 विश्वकप के फाइनल मैच में जीत हासिल करने के बाद जब ऑस्ट्रेलिया 2022 टी20 विश्वकप में उतरेगा तो न सिर्फ मेजबान बल्कि डिफेंडिंग चैम्पियन की हैसियत से खेलेगा और कोशिश करेगा कि अपनी सरजमीं पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में जीत हासिल कर लगातार दो बार टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम का रिकॉर्ड अपने नाम कर ले।

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप के 7 संस्करण में अब तक वेस्टइंडीज ही इकलौती टीम रही है जिसने एक से ज्यादा (2012, 2016) बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। ऐसे में 14 साल बाद अपना पहला टी20 विश्वकप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास महज एक साल के अंदर कैरिबियाई टीम की बराबरी का मौका होगा।

और पढ़ें: फिर मुश्किलों में घिरे भारतीय कप्तान विराट, LGBTQ वर्ग ने कोहली के रेस्तरां पर लगाये भेदभाव के आरोप

भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड समेत जो भी टीमें यूएई में खेले गये टी20 विश्वकप में असफल रही थी उन्होंने भी अगले विश्वकप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाले 2022 टी20 विश्वकप की तारीखों और मेजबान शहरों के नाम का ऐलान कर दिया है। आईसीसी की ओर से जारी किये गये शेड्यूल के अनुसार टी20 विश्वकप 2022 में कुल 35 मैचों का आयोजन किया गया जिसके लिये 7 शहरों का चयन किया गया है।

आईसीसी ने 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिये एडिलेड, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी का चुनाव किया है। आईसीसी की ओर से जारी की गई रिलीज के अनुसार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच एडिलेड (9 नवंबर) और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (10 नवंबर) पर खेले जायेंगे जबकि 13 नवंबर को आयोजित किया जाने वाला फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जायेगा।

और पढ़ें: 'मुझसे नफरत करता है आधा ऑस्ट्रेलिया', T20 WC जीतने के बाद वायरल हुआ मिचेल मार्श का वीडियो

गौरतलब है कि आईसीसी की रैंकिंग के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकी बची हुई 4 टीमों के लिये नामिबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों को क्वालिफायर 1 में खेलना होगा। इन टीमों के अलावा 4 अन्य टीमों को भी मौका दिया जायेगा लेकिन उनका चयन फरवरी और जून-जुलाई में आयोजित किये जाने वाले दो क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के आधार पर होगा।

यह टूर्नामेंट ओमान और जिम्बाब्वे में खेले जाने हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला जाने वाला यह टी20 विश्वकप पहले 2020 में आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण और खतरे को देखते हुए आईसीसी ने इसे 2022 तक के लिये स्थगित कर दिया था।

Story first published: Tuesday, November 16, 2021, 16:52 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+