ICC Awards ICC picks Best Test Team of Decade: नई दिल्ली। महामारी और लगातार कई मुश्किल दौरे से गुजरने वाला साल 2020 का अंत होने वाला है, इस बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अवॉर्डस का ऐलान कर दिया। आईसीसी (ICC) ने रविवार को इन अवॉर्डस का ऐलान करते हुए वनडे, टी20 और टेस्ट की बेस्ट टीम ऑफ डिकेड का ऐलान कर दिया। आईसीसी (ICC) ने अपनी दशक की बेस्ट टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए 2 भारतीय खिलाड़ियों को इसमें जगह दी है। इस टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और आर अश्विन को जगह दी गई है।
इतना ही नहीं आईसीसी (ICC) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को दशक की बेस्ट टेस्ट टीम की कमान भी सौंपी है। आईसीसी (ICC) की ओर से जारी की गई टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा इंग्लैंड के 4 खिलाड़ी शामिल किये गये हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया और भारत के 2-2 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। वहीं श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के एक-एक खिलाड़ी को जगह दी गई है।
और पढ़ें: ICC Awards: आईसीसी ने कोहली को चुना दशक का बेस्ट खिलाड़ी, मिला खास सम्मान
आईसीसी (ICC) ने दशक की अपनी बेस्ट टेस्ट टीम में एलिस्टर कुक और डेविड वॉर्नर को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि केन विलियमसन, विराट कोहली (Virat Kohli) और स्टीव स्मिथ के पास मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कुमार संगाकारा को मिली है।
आईसीसी (ICC) ने अपने हरफनमौला खिलाड़ियों की लिस्ट में बेन स्टोक्स को जगह दी। वहीं आर अश्विन इस टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र स्पिनर हैं। इतना ही नहीं तेज गेंदबाजों में डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को जगह दी है। इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि आईसीसी ने तीनों प्रारूपों में जारी की दशक की बेस्ट टीमों में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को जगह नहीं दी।
और पढ़ें: ICC ने जारी की दशक की बेस्ट वनडे और टी20 टीम, धोनी को मिली कमान, देखें प्लेइंग 11
ICC Men's Test Team Of the Decade: एलिस्टर कुक, डेविड वाॅर्नर, केन विलियमसन, विराट कोहली (Virat Kohli) (कप्तान), स्टीव स्मिथ, कुमार संगाकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, आर अश्विन, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड, और जेम्स एंडरसन।