Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Match Preview: पंजाबी मुंडों को हराने के लिए ही खेलेंगे रैना के शेर

राजकोट। आईपीएल के दंगल में आज गुजरात लायंस का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। ये मैच शाम चार बजे शुरू होगा। आईपीएल 10 की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाली केकेआर को हराकर धमाकेदार वापसी करने वाली गुजरात टीम का आज पूरा फोकस जीत पर ही होगा।

गुजरात ने कप्तान सुरेश रैना

गुजरात ने कप्तान सुरेश रैना

इस जीत के हीरो गुजरात ने कप्तान सुरेश रैना ही थे जिन्होंने मात्र 46 गेंदों में 84 रन ठोंककर ना केवल अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि ये भी साबित किया कि वो 20-20 के शानदार प्लेयर हैं इसलिए आज भी उनसे ऐसे ही धमाके की उम्मीद होगी।

अटैकिंग बॉलिंग पर टीम का फोकस होगा

अटैकिंग बॉलिंग पर टीम का फोकस होगा

गुजरात टीम में रैना के अलावा ब्रैंडन मैक्लम,एरॉन फिंच, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा पर भी नजर होगी तो वहीं अटैकिंग बॉलिंग पर भी टीम का फोकस होगा। हालांकि अभी तक वो गेंदबाजी से ही हारते आए हैं लेकिन आशा की जा सकती है कि आज के मैच में ऐसा नहीं होगा।

पंजाब का भी बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत

पंजाब का भी बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत

तो वहीं पंजाब का भी बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत है। उसके पास हाशिम अमला, डेविड मिलर, ग्लैन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, मनन वोहरा हैं जो बड़ा स्कोर भी कर सकते हैं। पंजाब के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संदीप शर्मा, मोहित शर्मा और ईशांत शर्मा के कंधों पर है। कुल मिलाकर एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

टीमें (संभावित) : गुजरात लायंस

टीमें (संभावित) : गुजरात लायंस

सुरेश रैना (कप्तान), दिनेश कार्तिक, जेसन रॉय, ड्वायन स्मिथ, अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, ड्वयान ब्रावो, चिराग सूरी, जेम्स फॉल्कनर, एरॉन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाबा जकाती, शिविल कौशिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रैंडन मैक्कलम, मुनाफ पटेल, प्रथम सिंह, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नाथू सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाई।

टीमें (संभावित) :किंग्स इलेवन पंजाब

टीमें (संभावित) :किंग्स इलेवन पंजाब

ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, केसी करियप्पा, अरमान जाफर, प्रदीप सैनी, स्वप्निल सिंह, हाशिम अमला, वरुण एरॉन, इयोन मोर्गन, मैट हेनरी, राहुल तेवतिया, मार्टिन गुप्टिल, डारेन सैमी, रिंकू सिंह और टी.नटराजन

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+