For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: न्‍यूजीलैंड Vs ऑस्‍ट्रेलिया- हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच

विलियमसन का ये वनडे में 9वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को शतक लगाने के मामले में पीछे भी छोड़ दिया।

बर्मिंघम। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली। विलियमसन ने 97 गेंद में 100 रन बनाए। विलियमसन का स्ट्राइक रेट 103.09 रहा और उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।

विलियमसन चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले कीवी कप्तान हैं यही नहीं ये उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला शतक है। विलियमसन का ये वनडे में 9वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को शतक लगाने के मामले में पीछे भी छोड़ दिया।

केन विलियमसन इससे पहले बेस्‍ट स्‍कोर 81 था जो उन्‍होंने दिसंबर 2016 में कैनबरा में खेला था। विलियमसन के इस बेहतरीन पारी के चलते उनकी टीम स्‍मिथ के कप्‍तानी वाली ऑस्‍टेलिया टीम के सामने एक सम्‍मानजनक स्‍कोर (291) तक पहुंच सकी। Highlights: बारिश ने खराब किया मैच रोमांच, हाथ मलते रह गए कीवी

कप्तान विलियमसन गप्टिल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए थे और उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में अपनी पारी आगे बढ़ाई। विलियमसन ने पहले गेंद पर आंखें जमाई और मौका मिलने पर गेंद को बाउंड्री की दिशा दिखाई। कप्तान विलियमसन ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और उन्होंने अपने शतक के लिए सिर्फ 96 गेंद खेली।

ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों को कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि वो किस तरह विलियमसन को आउट करें। जब न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 254 रन तक पहुंचा तब विलियमसन आउट हुए। ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उनके इसी बेहतरीन पारी के चलते उन्‍हें 'हटके स्‍टाइलिश प्‍लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड से नवाजा गया। विलियमसन के आउट होने के बाद न्‍यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और मात्र 37 रन पर 7 विकेट गंवा दिए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+