क्रिकेट विश्वकप के नियमों में किये गये बदलाव, जानिए कितना पैसा जीतेंगी टीमें
नई दिल्ली। विश्वकप 2015 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, इस बार के विश्वकप में आपको कई नये नियम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा विश्वकप पुरस्कार राशि में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है और यह बढ़कर एक करोड़ डालर कर दी गई है। विजेता टीम यदि पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहती है तो उसे 40 लाख डालर यानि लगभग 25 करोड़ रूपये की भारी भरकम पुरस्कार राशि मिलेगी और फर्स्ट राउंड के हर एक मैच को जीतने पर 45 हजार डॉलर मिलेंगे।
इस बार सुपर ओवर देखने को नहीं मिलेगा और इस बार डीआरएस भी महत्वपूर्ण रोल में होगा। फाइनल में भी यदि मुकाबला टाई रहता है तो ट्राफी दोनों देशों के बीच शेयर होगी।
मालूम हो कि 14 फरवरी 2015 से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में विश्वकप खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड 23 वर्ष बाद विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं। इससे पहले 1972 में भी दोनों देश संयुक्त रूप से विश्व की मेजबानी कर चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान इमरान खान के नेतृत्व में विजेता रहा था।
ग्रुप चरण, नॉकआउट चरण और फाइनल को मिलाकर इस बार विश्व कप में कुल 49 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से 24 मैचों की मेजबानी न्यूजीलैंड करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
