Womens T20 World Cup के लिये बड़ा ऐलान, ICC ने बदल दिया यह नियम
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हाल ही में समाप्त हुए महिला टी20 विश्व कप में बारिश की वजह से सेमीफाइनल धुल जाने के बाद इंग्लैंड की टीम को बाहर हो जाना पड़ा। इस महिला टी20 विश्व कप में नॉकआउट गेम्स के लिये आईसीसी ने रिजर्व डे नहीं रखा था, जिसके चलते बाद में आईसीसी की काफी बेइज्जती हुई और दिग्गज खिलाड़ियों ने आईसीसी के इस फैसले की आलोचना की। वहीं इस टूर्नामेंट के बाद आईसीसी ने अपने इस फैसले पर पुनर्विचार कर महिला टी20 विश्व कप के नियम में बदलाव करने का ऐलान किया है।
और पढ़ें: T20: हवा में उड़कर मोहम्मद कैफ ने लपका कैच, फैन्स को याद आये पुराने दिन
बुधवार को क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने ऐलान करते हुए कहा कि अब से महिला टी20 विश्व कप के दौरान होने वाले नॉकआउट गेम्स के लिये रिजर्व डे रखा जायेगा।
और पढ़ें: Ranji Trophy के इतिहास में पहली बार एक ही अंपायर ने दोनों छोरों से की अंपायरिंग, जानें क्यों

आईसीसी ने सुधारी गलती, 2021 के लिये बदला यह नियम
आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों के लिये रिजर्व डे रखा जायेगा।
आईसीसी को पिछले हफ्ते ही भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से धुलने के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
पहले सेमीफाइनल मैच में एक गेंद का भी खेल नहीं पाया जिसका फायदा भारत को हुआ। भारत को ग्रुप स्टेज में टॉप करने पर सीधे फाइनल में एंट्री मिली वहीं इंग्लैंड टीम का अभियान निराशाजनक रूप से वहीं खत्म हो गया था।

आईसीसी ने जारी किया विश्व कप 2021 का पूरा शेड्यूल
बुधवार को आईसीसी ने विश्व कप 2021 के 31 मैचों का शेड्यूल जारी किया। इसके अंतर्गत यह न्यूजीलैंड के छह मैदानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें ऑकलैंड, हेमिल्टन, टौरंगा, वेलिंग्टन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन का नाम शामिल है।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच टौरंगा और हेमिल्टन में क्रमश तीन मार्च और चार मार्च को खेले जाएंगे जबकि विश्व कप का फाइनल मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले मैदान पर सात मार्च को खेला जाएगा।

भारत ने नहीं किया है क्वालिफाई
मेजबान टीम न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर टीम के खिलाफ 6 फरवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान से करेगी। इस विश्व कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। अब तक न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका समेत चार टीमों ने इसमें क्वालीफाई कर लिया है जबकि बाकी टीमों का निर्धारण क्वालीफाईंग टूर्नामेंट से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
