Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया से निकाह करेंगे पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम, तारीख हुई तय

Pakistani All rounder Imad Wasim all set to marry with British Born Sania Ashfaq | वनइंडिया हिंदी

लाहौर: पाकिस्तान के हरफनमौला क्रिकेटर इमाद वसीम इसी महीने शादी के बंधंन में बंधने जा रहे हैं। इससीम बात की पुष्टि खुद वसीम ने की है। की होने वाली 'बेगम' पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इमाद वसीम भी विदेशी दुल्हनिया घर लाएंगे। दोनों 26 अगस्त को इस्लामाबाद में ही शादी रचाएंगे। उनकी पत्नी का नाम सानिया अशफाक है जो लंदन की रहने वाली हैं।

एक हफ्ते की लेंगे छुट्टी

एक हफ्ते की लेंगे छुट्टी

काउंटी क्रिकेट में नाटिंघमशायर की तरफ से खेलने वाले इमाद वसीम की सानिया अशरफ से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इमाद ने कहा, "शादी के लिए मैं एक हफ्ते की छुट्टी लूंगा। उसके बाद बाकी के मैचों के लिए नाटिंघमशायर के लिए उपलब्ध रहूंगा।" वसीम का ब्रिटेन से गहरा नाता है। दरअसल, वह वेल्स के स्वानसिया में पैदा हुए हैं। वे इंग्लैंड और आयरलैंड में लीग क्रिकेट खेलते रहे हैं। इमाद के पिता ने थोड़े समय के लिए ब्रिटेन में काम किया था। इमाद के पिता इंजीनियर हैं।

नहीं खेल सके अभी तक टेस्ट

नहीं खेल सके अभी तक टेस्ट

वसीम ने 52 वनडे में 940 रन बनाए हैं जबकि उनके नाम इस प्रारूप में 41 विकेट भी हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने 35 मैचों में 187 रन बनाए जबकि 39 विकेट लिए। इमाद वसीम को टीम की ओर से टेस्ट मैच खेलने का मौका अभी तक नहीं मिला है।

मोहम्मद आमिर के बाद अब इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया टेस्ट छोड़ने का ऐलान : रिपोर्ट्स

हसन करेंगे हरियाणवी छोरी से शादी

हसन करेंगे हरियाणवी छोरी से शादी

बता दें कि कुछ ही दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि पाकिस्तानी क्रिकेट हसन अली की शादी भारतीय लड़की शामिया आरजू से होने जा रही है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि हसन जल्‍द ही मूल रूप से हरियाणा से संबंधित लड़की के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि क्रिकेटर हसन अली ने ट्वीट कर साफ किया है कि अभी उनकी शादी को लेकर कोई बात तय नहीं हुई है। उन्‍होंने यह जरूर कहा कि दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी है और अगर लड़की हां कर देती है तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Story first published: Saturday, August 3, 2019, 16:23 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+