Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब टेनिस के मैदान पर हाथ आजमाना चाहते हैं सचिन, कोहली से कहा मौका दो

लखनऊ। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के टेनिस टीम का सह मालिक बनने के बाद उनके पास एक खास अपील आयी है। टेनिस टीम में शामिल किये जाने की अपील किसी और ने नहीं बल्कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने की है।

अब टेनिस के कोर्ट पर फेडरर और कोहली, बने टेनिस टीम के सह मालिक

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर ट्वीट करके कहा है कि विराट कोहली मैं भी खेलना चाहता हूं। वहीं कोहली ने सचिन को जवाब दिया है कि मुझे यह पता नहीं है कि आपके भीतर वह है जिसकी जरूरत होती है टेनिस कोर्ट पर।

बहरहाल सचिन और विराट कोहली के बीच ट्विटर पर यह आपसी बातचीत कोहली के टेनिस टीम के सह मालिक बनने के बाद शुरु हुई है। आपको बता दें कि कोहली यूएई रॉयल्स टीम के सह मालिक बनाये गये हैं।

आपको बता दें कि आईपीएल की तर्ज पर आईपीटीएल की शुरुआत महेश भूपति ने की थी, इसके दूसरे सीजन की शुरुआत 2 दिसंबर से होगी जोकि 20 दिसंबर तक चलेगी। इसमें भारत समेत पांच देश हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि पिछले पहले सीजन में फेडरर भारत की टीम में थे। जबकि इस बार लिएंडर पेस टीम का हिस्सा है। आपको बता दें कि विराट कोहली इंडियन सुपर लीग में एफसी गोआ टीम के भी सह मालिक हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+