For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लॉर्ड्स में बिना एक गेंद फेंके ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान

लॉर्ड्स के मैदान पर 5 जुलाई को होने वाले मैच में बिना एक गेंद फेंके ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा।

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 41वें लीग मुकाबले में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर 27 साल बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप के किसी गेम में कीवी टीम को मात दी है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बाद इंग्लैंड मौजूदा सीजन के टॉप-4 में स्थान पाने वाली तीसरी टीम बन गई है। कौन होगा विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में जगह पाने वाली चौथी टीम ? क्या पाकिस्तान के लिए अभी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद है? क्या न्यूजीलैंड बुधवार को मिली हार के बाद अब सेमीफाइन मुकाबला नहीं खेल पाएगा ? जानिए क्या है 05 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले मैच का अंकगणित और अब पाकिस्तान-बांग्लादेश के मुकाबले के बाद कौन सी टीम आगे बढ़ पाएगी।

पाकिस्तान के लिए मुश्किल है गणित

पाकिस्तान के लिए मुश्किल है गणित

न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में 3 लगातार लीग मुकाबले हारे हैं लेकिन यह टीम अब भी सेमीफाइनल की रेस में पाकिस्तान से आगे है। न्यूजीलैंड के पास 9 मुकाबलों में 11 अंक हैं और नेट रन रेट +0.175 का है वहीं पाकिस्तान के 8 मुकाबलों में 9 अंक हैं और नेट रन रेट -0.792 का है। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर अगर कोई बिल्कुल अप्रत्याशित या अनहोनी न हो तो मैच में बिना एक गेंद फेंके ही पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। आप सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है तो आपको हम इसका पूरा गणित बता देते हैं।

READ MORE : 6 साल में लगा सेमीफाइनल का 'सिक्सर', टीम इंडिया के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

बिना गेंद फेंके पाकिस्तान होगा बाहर

बिना गेंद फेंके पाकिस्तान होगा बाहर

अगर लॉर्ड्स के मैदान पर बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लेती है तो बांग्लादेश के इस फैसले से ही पाकिस्तान की टीम ऑटोमैटिक सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। मैच में बिना गेंद फेंके ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी क्योंकि पाकिस्तान के लिए इस मैच में न्यूजीलैंड से बेहतर नेट रन रेट करने के लिए उन्हें किसी चमत्कार जैसा कुछ करना होगा। पाकिस्तान के पास तीन ऐसे समीकरण सामने होंगे जिसे हासिल कर वह न्यूजीलैंड के सेमीफाइन में पहुंचने में रोड़ा बन सकता है।

क्या पाक करेगा यह चमत्कार !

क्या पाक करेगा यह चमत्कार !

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जो तीन शर्तें हैं वो कुछ इस तरह हैं। पहली- पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रनों का लक्ष्य हासिल करे और बांग्लादेश को महज 39 रनों पर ऑल आउट कर दे। पाकिस्तान को पहली शर्त के मुताबिक मैच में 311 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी शर्त - पाकिस्तान 400 रनों का स्कोर खड़ा करे और बांग्लादेश को 316 रनों से मैच हराए और तीसरी पाकिस्तान 450 रनों का स्कोर करे और बांग्लादेश को 321 रनों के अंतर से मैच हराए। यह तीनों बड़े ही असंभव लक्ष्य हैं। पाकिस्तान अगर बांग्लादेश के खिलाफ सामान्य तरीके से भी मैच जीत जाता है तो अब सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा क्योंकि 11 अंक होने के बावजूद इस टीम का नेट रन रेट कीवी टीम के मुकाबले काफी कम है।

ऐसे तय होंगे टेबल टॉपर

ऐसे तय होंगे टेबल टॉपर

लीग फेज का आखिरी मुकाबला 06 जुलाई को खेला जाएगा अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो वो टेबल टॉपर बन जाएंगे और उनके पास लीग के 9 मुकाबलों में से 8 जीत के साथ 16 अंक होंगे। इसी दिन भारत और श्रीलंका के लीग मुकाबले में अगर टीम इंडिया श्रीलंकाई टीम को हरा देती है और ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना मैच हार जाता है तो भारतीय टीम के पास 8 मुकाबलों में 7 जीत के साथ 15 अंक होंगे और यह टीम टेबल में शीर्ष पर होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से धुले मैच में भारतीय टीम को एक अंक मिले थे।

मांजरेकर ने उठाया धोनी पर सवाल तो जडेजा ने एक ट्वीट से कर दी बोलती बंद

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 13:16 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+