For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या वसीम अकरम ने पहले ही मान ली पाकिस्तान की हार, इस बयान से उठे 'सवाल'

क्या ODI क्रिकेट के सबसे महान गेंदबाज वसीम अकरम मैच से पहले ही पाकिस्तान की हार मान चुके हैं। उनके हालिया बयान से तो शायद ऐसा ही लगता है।

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के बहुप्रतिक्षित मुकाबले में अब महज 24 घंटे से भी कम का वक्त रह गया है। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के लिए वह घड़ी आ चुकी है जब रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इससे पहले विश्व कप जैसे बड़े इवेंट में इन दोनों टीमों के बीच 6 बार मुकाबला हुआ है और भारत ने सभी मुकाबले जीते हैं। क्या ODI क्रिकेट के सबसे महान गेंदबाज वसीम अकरम मैच से पहले ही पाकिस्तान की हार मान चुके हैं। उनके हालिया बयान से तो शायद ऐसा ही लगता है। उन्होंने भारत-पाक के बीच महामुकाबले से पहले टीम इंडिया का पलड़ा भारी बताया और पाकिस्तान की कमियां भी गिनाई।

सरफराज को अकरम की सलाह

सरफराज को अकरम की सलाह

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज और अभी विश्व कप 2019 में कमेंट्री कर रहे वसीम अकरम ने पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को भारत के खिलाफ 16 जून के मुकाबले में निडर होकर खेलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पक्ष में 70:30 के अनुपात में यह गेम है। भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार है लेकिन पाकिस्तान भी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देगा। 'मैच के परिणाम किसके पक्ष में होगा', इस सवाल पर अकरम ने कहा कि "भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह फॉर्म में हैं इसलिए ओवरऑल मैच टीम इंडिया के हक में है।"

READ MORE : भारत-पाक मुकाबले से ठीक पहले PCB के इस फैसले से चिढ़ गए मोहम्मद युसूफ

धवन के टीम में न होने पर होगा नुकसान

धवन के टीम में न होने पर होगा नुकसान

अकरम ने महामुकाबले पर आगे बोलते हुए कहा कि "भारत-पाकिस्तान मैच में जो टीमें प्रेशर को बेहतर तरीके से हैंडल करेगी वह उस दिन मैच जीतेगी। शिखर धवन के चोटिल होने से भारतीय टीम को थोड़ा धक्का पहुंचा है। उनका रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर है और उनके टीम में नहीं होने से भारतीय टीम को लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन में भी दिक्कत होगी। भारत की बल्लेबाजी में डेप्थ है और धवन ने चोटिल होने के बावजूद शतक जड़ा था यह दिखाता है कि वो कितने दृढ हैं। टीम इंडिया में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन न होने की स्थिति में पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों को इसका फायदा मिलेगा।"

अकरम को है इस बात की चिंता

अकरम को है इस बात की चिंता

वसीम अकरम को जिस बात की सबसे अधिक चिंता सता रही है वह है पाकिस्तान की टीम में पांचवें गेंदबाज की कमी। उन्होंने पाकिस्तानी टीम को भारत से मुकाबले से ठीक पहले यह सुझाव दिया है कि टीम में शादाब खान (स्पिनर) को शामिल करें। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजी की बात करते हुए कहा कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लेंथ गेंदबाजी नहीं की। आमिर को छोड़कर किसी गेंदबाज ने उनके बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए। आपको बता दें इस विश्व कप में आमिर ने अब तक सबसे अधिक 10 विकेट लिए हैं और उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ कहर बरपाया था। वसीम अकरम ने बताया कि हफीज और मलिक की गेंदबाजी के बावजूद पाकिस्तान को पांचवें गेंदबाज की कमी खलेगी। टीम इंडिया इसका फायदा उठाना चाहेगी।

पाकिस्तान को क्यों नहीं मिली जीत

पाकिस्तान को क्यों नहीं मिली जीत

पाकिस्तान अब तक विश्व कप में भारत को नहीं हरा पाया है, इस सवाल पर अकरम ने कहा कि "ये आंकड़े मीडिया में गुफ्तगू के लिए अच्छे हैं लेकिन खिलाड़ी इसके बारे में बहुत चिंता नहीं करते हैं और मेरा मानना है कि उन्हें इसकी चिंता भी नहीं करनी चाहिए। उन्हें सिर्फ इस बात पर फोकस करना चाहिए कि जो गेम वो खेल रहे हैं उसमें अपना बेस्ट दें। पाकिस्तान आज तक वर्ल्ड कप में भारत को क्यों नहीं हरा पाया है वसीम इसका जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान आज तक क्यों नहीं जीत पाया है।

READ MORE : INDVsPAK : क्या 47 के संयोग से फिर हारेगा पाकिस्तान, गवाह हैं ये आंकड़े

Story first published: Saturday, June 15, 2019, 15:07 [IST]
Other articles published on Jun 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+