
कैसे लगी विजय को चोट
साउथैम्पटन में बुधवार को टीम इंडिया की ट्रेनिंग सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की एक तेज गेंद विजय शंकर के पैर के अंगूठे में लगी। विजय इस चोट के बाद बहुत तकलीफ में देखे गए। टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहात ने तुरंत उनकी देखभाल की और उनकी चोट का जायजा लिया। पीटीआई ने BCCI के सूत्र के हवाले से यह पुष्टि की है कि " विजय उस समय बहुत तकलीफ में देखे गए थे लेकिन शाम तक उनकी स्थिति में सुधार हुआ और वो ठीक हालत में थे". टीम के सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक अभी वैसे बहुत चिंता की कोई बात नहीं है।
READ MORE : टीम इंडिया से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम में पड़ी 'फूट'

टीम इंडिया को दोहरा झटका
टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी पहले ही चोट की वजह से जूझ रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय टीम के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन के बाएं हाथ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोट लगी थी और अब वो विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं। BCCI की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक धवन समय से रिकवर नहीं हो पाए। उन्हें जुलाई के दूसरे सप्ताह तक प्लास्टर के साथ रहना होगा। वहीं टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ भी तब दूसरा बड़ा झटका लगा था जब हैमस्ट्रिंग की वजह से भुवनेश्वर कुमार मैदान से बाहर चले गए थे। अफगानिस्तान से मुकाबले के ठीक पहले यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है हालांकि उम्मीद की जा रही है कि विजय जल्द ठीक हो जाएंगे।

पाक के खिलाफ 'ड्रीम डेब्यू '
नंबर-4 के प्रबल दावेदार कहे जाने वाले विजय शंकर टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में ड्रीम डेब्यू किया था। भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होते ही उन्होंने अपनी पहली गेंद पर विश्व कप में पहला विकेट झटका था और टीम इंडिया के लिए काफी किफायती गेंदबाजी की थी। विजय ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 गेंदों में 15 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 5.2 में 22 रन खर्च कर 2 अहम विकेट झटके थे।

रणजी में शानदार फॉर्म
विजय शंकर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में भले ही एक नया नाम हों लेकिन जो क्रिकेट फैंस रणजी ट्रॉफी फॉलो करते हैं उनके लिए यह नाम बहुत पुराना और एक मझे हुए खिलाड़ी का है। तमिलनाडु की ओर से रणजी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 41 मैचों में 47.70 की औसत और 51.15 के स्ट्राइक रेट से अब तक 2099 रन बनाए हैं और जिसमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इन्होंने 32 विकेट झटके हैं और सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल मैच भी खेले हैं।
धोनी के 'नागपुर वाले मंत्र' से विजय शंकर ने वर्ल्ड कप की पहली ही गेंद पर रच दिया इतिहास


Click it and Unblock the Notifications
