For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद विलियमसन ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- कोई नहीं हारा

विलियमसन ने बाउंड्री काउंट के आधार पर मिली हार को हार मानने से क्यों इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली : इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल किसने जीता? आपका जवाब बिना हिचके इंग्लैंड होगा लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अभी भी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं और यह बात वाजिब भी है। दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को विश्व कप का संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए। पहली बार विलियमसन ने हार के बाद एक ऐसा बयान दिया है जिसकी चर्चा अब जोर पकड़ रही है। कीवी टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जिस तरह का फाइनल मैच खेला उसके बाद दो बार मैच का टाई होना इस बात का गवाह है कि विश्व कप में ये दोनों टीमें संयुक्त विजेता होने चाहिए। जानिए 'आइस कूल कैप्टन' विलियमसन ने बाउंड्री काउंट के आधार पर मिली हार को हार मानने से क्यों इनकार कर दिया है।

विलियमसन ने नहीं मानी हार

विलियमसन ने नहीं मानी हार

न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के फाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन किया उसके बाद दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों ने यह मानने से इनकार कर दिया कि आखिर बाउंड्री काउंट के आधार पर किसी टीम को विजेता कैसे घोषित किया जा सकता है। कीवी कप्तान विलियमसन ने हार के बाद न्यूजीलैंड के रेडियो Newstalk ZB से बात करते हुए कहा कि "कोई भी फाइनल नहीं हारा, अगर हम पूरे दिन का खेल खत्म होने के बाद आकलन करें तो कोई भी चीज हमें अलग नहीं कर पाई, कोई भी इस वर्ल्ड कप के फाइनल को नहीं हारा लेकिन हां विजेता घोषित किया गया उन्हें ट्रॉफी दी गई और यही सच है।"

READ MORE : विश्वकप के बाद BCCI ने टीम इंडिया के हेड कोच समेत इन 7 पदों के लिए मांगा आवेदन

क्यों हैरान हुए केन ?

क्यों हैरान हुए केन ?

न्यूजीलैंड के कप्तान संभवतः क्रिकेट इतिहास का सबसे शानदार फाइनल खेलने और उसमें मिली हार के बावजूद मुस्कुराते दिखे थे। जब आयोजक ने उन्हें बताया कि वो मैन ऑफ द टूर्नामेंट हैं तो वो बड़े विस्मय से पूछते हुए दिखे क्या मैं? इसका वीडियो पूरी दुनिया ने देखा। शानदार लीडर और उससे कहीं अधिक एक बेहतर कप्तान केन ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों और विश्लेषकों का दिल जीता। बाउंड्री काउंट के आधार पर जब इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया तो केन ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था "शायद आपने भी नहीं सोचा होगा कि आप मुझे यह सवाल पूछ रहे होंगे और मुझे इसका जवाब देना होगा कि जिस नियम से इंग्लैंड विश्व चैंपियन बना वो सही है या गलत" यह कहते हुए भी विलियमसन के चेहरे पर एक मुस्कान थी।

हार के दर्द पर क्या बोले विलियमसन

हार के दर्द पर क्या बोले विलियमसन

किसी भी खेल में अगर आपकी टीम इस तरह का प्रदर्शन करे तो हार को पचाना थोड़ा मुश्किल होता है। विलियमसन की स्थिति भी ऐसी ही है। उन्होंने हार के बारे में बोलते हुए कहा "अभी हार का दर्द ताजा है, हमें अभी भी इस बात का विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी टीम हार गई और हम एक टीम के तौर पर इसे पचा नहीं पा रहे हैं। जब दो टीमें एक शानदार प्रयास से इस तरह का खेल खेलती हैं तो किसी एक की हार मान लेना मुश्किल होता है। किसी एक टीम को विजेता घोषित करने के लिए दो प्रयास किए गए और उसके बावजूद यह तय नहीं हो पाया कि विजेता कौन है, ऐसी स्थिति में विजेता तय करना थोड़ा अटपटा लगा।"

इंग्लैंड बना विजेता

इंग्लैंड बना विजेता

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए वर्ल्ड कप फाइनल में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 241 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम भी इसी स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मैच सुपर ओवर में गया और यहां भी मैच टाई में समाप्त हुआ। ICC ने बाउंड्री काउंट के हिसाब से इंग्लैंड को विश्व कप का विजेता घोषित किया।

READ MORE : इंग्लैंड के वर्ल्ड चैंपियन बनते ही इस खिलाड़ी ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Story first published: Tuesday, July 16, 2019, 16:09 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+