World Cup 2019 : विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली : टीम इंडिया के लिए विश्व कप 2019 की 15 सदस्यीय टीम घोषित होने के बाद जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा पिछले एक सप्ताह में हुई है वो कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत हैं। भारतीय टीम में अनुभव और कीपिंग में 'अधिक कुशल' होने की वजह से उनकी जगह दिनेश कार्तिक को मौका मिला है। सोमवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में अपनी शानदार पारी से उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर टेबल टॉपर बना दिया बल्कि उन्होंने विश्व कप की टीम का हिस्सा नहीं होने पर भी अपना दुख जाहिर किया। विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किए जाने से 'दुखी' ऋषभ पंत ने ऐसी तूफानी पारी खेली जिसे देख अब चयनकर्ताओं को लग रहा होगा कि विश्व कप 2019 में भारतीय टीम को इस पावर हिटर की कमी खल सकती है। जानिए जब पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुरली कार्तिक ने उनसे विश्व कप टीम पर सवाल पूछा तो उन्होंने क्या कहा।

पंत के लिए 'स्पेशल मोमेंट'
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अजिंक्य रहाणे ने 5 साल बाद तूफानी शतक (63 गेंदों में 105 रन) जड़ा और 191 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 4 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। पृथ्वी शॉ के 42, शिखर धवन की 27 गेंदों में 54 रनों की धमाकेदार पारी और ऋषभ पंत ने आईपीएल-2019 में 36 गेंदों में 78 रन की पारी खेल नाबाद रहे और छक्के से अपने टीम को जीत दिलाई। हाल के दिनों में अक्सर गलत शॉर्ट खेलकर आउट होने पर पंत की आलोचना होती रही है लेकिन इस मैच को जब उन्होंने खत्म किया तो सौरव गांगुली ने उन्हें अपनी गोद में उठा लिया जिसे ऋषभ ने बाद में अपने जीवन का 'स्पेशल मोमेंट' बताया।
वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड में कितनी मजबूत है रोहित-धवन और विराट की बल्लेबाजी

विश्व कप टीम में शामिल नहीं होने पर क्या बोले पंत
अपनी टीम को जीत दिलाने पर ऋषभ पंत ने कहा "अपनी टीम को जीत दिलाना हमेशा सुखद पल होता है और वो भी तब जब आप एक महत्वपूर्ण गेम खेल रहे हों। " विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर जब मुरली कार्तिक ने पंत से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा "मैं झूठ नहीं बोलूंगा कहीं न कहीं मुझे लग रहा था कि मेरा चयन होगा, अगर आज के मैच की बात करें तो मैं प्रोसेस पर विश्वास करता हूँ और यह मेरे लिए कारगर साबित होता है।" ऋषभ पंत ने इस मैच में 36 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा दिया है।
'हैदराबाद' का यह तेज गेंदबाज विश्व कप 2019 में उड़ाएगा विराट कोहली की 'नींद'

'पहले लग गया था पिच का अंदाजा'
बतौर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बताया कि "जब आप कीपिंग करते हुए विकेट का अंदाजा लगा लेते हैं तो कहीं न कहीं इसका फायदा मिलता है। कीपिंग करते हुए मुझे इस बात का अंदाजा हो गया था कि यह पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। उन्होंने टीम की बात करते हुए कहा " हमारी टीम में सभी लोग जानते हैं कि उनकी भूमिका क्या है, सपोर्ट स्टाफ भी हमें आकर बताते हैं कि आपकी क्या भूमिका है और आपके साथ क्या होने वाला है। ऐसी चीजें हमेशा बेस्ट देने में अहम भूमिका निभाता है। दिल्ली कैपिटल्स ने एक राजस्थान को इस मैच में 200 से कम के आंकड़े पर रोका जो एक समय राजस्थान के लिए संभव दिख रहा था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11 मुकाबलों में से 7 मुकाबले जीतकर 14 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है वहीं ऋषभ पंत ने 11 मैचों में कुल 336 रन बनाए हैं।
World Cup 2019 : 15 में कौन होंगे प्लेइंग 11 में, चीफ सिलेक्टर के इशारों को समझिए
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
