VIDEO: संन्यास लेने के बाद भी शोएब मलिक को है इस बात का अफसोस

नई दिल्ली : पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शोएब मलिक ने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के बाद शुक्रवार को संन्यास ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट में लंबे समय तक टीम की नींव बन कर खेलते हुए मलिक ने एक से एक बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें मैदान पर संन्यास लेने का मौका नहीं मिला। पाकिस्तान की टीम ने वर्ल्ड कप 2019 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में बांग्लादेश को मात दी और जब मलिक मैदान पर साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने मैदान पर आए तो उन्हें पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और टीम को लीड करते हुए मैदान से बाहर जाने का मौका भी। एक शानदार क्रिकेट करियर के बाद भी पाकिस्तान के इस क्रिकेटर को एक बात का अफसोस रह गया। जानिए उन्होंने संन्यास की घोषणा के बाद बताया उन्हें किस बात का मलाल रहेगा।

20 साल का लंबा करियर

20 साल का लंबा करियर

पाकिस्तान की टीम के लिए 287 ODI, 35 टेस्ट और 111 टी-20 मैच खेलने वाले मलिक का अंतरराष्ट्रीय करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। मौजूदा पाकिस्तान टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी शोएब ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा तो उन्होंने टीम के प्रदर्शन, फैंस की उम्मीद और उन्हें किस बात का अफसोस रहेगा इस बात पर चर्चा की। शोएब ने टीम मैनजेमेंट को कोई सलाह देंगे या सुझाव के जवाब में कहा " देखिए इस टाइम पर मैं समझता हूं, जब आप हार रहे हों। ऐसी स्थिति में खासकर सीनीयर्स से काफी उम्मीदें होती हैं। अगर ऐसे हालात में सीनियर उस तरह का प्रदर्शन न कर पाएं तो बदलाव करने में कोई बुराई नहीं है। ऐसी स्थिति में चेंज जरूर करनी चाहिए।"

READ MORE : 19 साल की उम्र में पाकिस्तान के 'मिचेल स्टार्क' ने हासिल की अनोखी उपलब्धि

मलिक को है यह अफसोस

मलिक को है यह अफसोस

बदलाव की बात करते हुए मलिक ने आगे कहा कि 'टीम में किए बदलाव के बाद अगर आप देखेंगे जो हम मैच जीते भी हैं। हम लोगों ने उस बदलाव के बाद चार मैच लगातार जीते जो अपने आप में एक अच्छा संकेत है। जो मेरी जगह टीम में जो आया था उसने बढ़िया प्रदर्शन भी किया। मैं अगर अभी यह कहूं कि ये हो गया या सीनियर को चांस देना चाहिए था या फिर किसी की आलोचना करूं इससे बेहतर है कि चीजों को मूव ऑन कर सकें जिससे बेहतर हो सके आपकी टीम। हां एक चीज का अफसोस जरूर है कि किसी को सिर्फ दो मैच से जज कर लेना वो मेरे हिसाब से थोड़ा टफ है। लेकिन खैर कोई बात नहीं ये हमारी सोच है।"

कैसा रहा करियर

शोएब मलिक को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ भी मौका मिला था लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा था। शुरुआती मैचों में रन नहीं बना पाने के बाद मलिक को ड्रॉप करने के बाद पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल को मौका दिया था जिसके बाद इस टीम ने चार लगातार मैच जीते थे। मलिक ने पाकिस्तान के लिए 287 ODI खेले जिसमें उन्होंने 9 शतक और 44 अर्धशतक जड़े। ODI में उन्होंने कुल 7534 रन बनाए और 158 विकेट भी झटके थे।

श्रीलंका के खिलाफ 'हिटमैन' रोहित तोड़ सकते हैं ये 3 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+