
ओपनिंग जोड़ी है हिट
टूर्नामेंट में सबसे मजबूत दिखनी वाली टीमों की भी कई कमजोरी सामने आई है। वो ऑस्ट्रेलिया हो या भारत, न्यूजीलैंड हो या इंग्लैंड हर टीम के अपने मजबूत और कमजोर पक्ष हैं। ऑस्ट्रेलिया इस मामले में सबसे फिसड्डी साबित हुई है। डेविड वार्नर और स्मिथ ने बैन के बाद टीम में वापसी की है और उम्मीद के मुताबिक इन दोनों में से एक अपने जीवन के बेस्ट फॉर्म में लौट चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर आरोन फिंच (7 मैच में 496 रन) और डेविड वार्नर (7 मैच में 500 रन) ने टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 996 रन बनाए हैं। लेकिन इस टीम का लोअर मिडिल ऑर्डर सबसे कमजोर दिख रहा है और आंकड़े भी इस बात के गवाह हैं।
READ MORE : वर्ल्ड कप 2019 : 8 टीमें 4 जगह, क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा 'गणित'

स्लॉग ओवर की 'असल कमजोरी'
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वार्नर और फिंच के बनाए रनों के दम पर कई मैच जीते हैं लेकिन इस टीम का मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर बहुत मजबूत नहीं दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने स्लॉग ओवर (41-50) के बीच इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 27 विकेट गंवाए हैं वहीं इंग्लैंड और बांग्लादेश ने 19 विकेट गंवाए हैं। अफगानिस्तान इस मामले में तीसरे नंबर पर है और 15 विकेट गंवाए हैं। पाकिस्तान ने 12 और दक्षिण अफ्रीका और भारत ने संयुक्त रूप से 11 विकेट गंवाए हैं। टीम इंडिया स्लॉग ओवर में विकेट गंवाने वाले देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। विंडीज ने 10, न्यूजीलैंड ने 9 और श्रीलंका ने सबसे कम 6 विकेट गंवाए हैं।

विपक्षी बनाएंगे ऑस्ट्रेलिया को निशाना
ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप से पहले बड़े दावेदार के तौर पर नहीं देखा जा रहा था लेकिन कप्तान ऐरॉन फिंच के समय पर फॉर्म में लौटने और डेविड वार्नर की तूफानी पारी के बाद बड़े इवेंट की टीम कही जाने वाली ऑस्ट्रेलिया रिदम में लौट चुकी है। इस टीम को भारत ने मात दी है। अब तक खेले 7 मैचों में से 6 मैच में मिली जीत के बाद यह टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है लेकिन विपक्ष टीम की नजर ऑस्ट्रेलिया की स्लॉग ओवर्स वाली कमजोरी पर जरूर टिकी होगी।
READ MORE : इस 'भारतीय गेंदबाज' के 'गुरूमंत्र' से टीम इंडिया को पटखनी देगा बांग्लादेश?


Click it and Unblock the Notifications
