
जब रोहित बने टीम के कप्तान
वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबला हो तो हर खिलाड़ी अपना बेस्ट देना चाहता है, टीम इंडिया के 'हिटमैन' ने पहले बल्लेबाजी में शतक ठोका और जब विराट कोहली मैदान से थोड़ी देर के लिए वापस ड्रेसिंग रूम गए तो 'कप्तान' की भूमिका में एक बड़े फैसले से सबको चौंका दिया। पाकिस्तान की पारी के 23 ओवर हो चुके थे। फखर जमान और बाबर आजम पिच पर निगाहें जमा चुके थे। ये दोनों बल्लेबाज हर खराब गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे थे। 24वें ओवर से ठीक पहले विराट पवेलियन लौटते देखे गए तभी कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित के कंधे पर आ गई। अब रोहित के फैसले लेने की बारी थी।
READ MORE : जब पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर बनाने थे 90 रन

कप्तान रोहित का बड़ा फैसला
बतौर कप्तान रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। विराट कोहली की अनुपस्थिति में उन्होंने 24वें ओवर में कुलदीप यादव को गेंदबाजी दी, उन्होंने इस (24वें ओवर की अंतिम गेंद पर)ओवर में बाबर आजम (48 रन) का विकेट झटका। अगला ओवर रोहित ने युजवेंद्र चहल को दिया तो मोहम्मद हफीज ने उनके ओवर में छक्का जड़ दिया। रोहित इस बात से खुश नहीं दिखे और उन्होंने तुरंत गेंदबाजी में बदलाव कर हार्दिक पांड्या को गेंद थमा दी। हार्दिक ने अपने कप्तान को निराश नहीं किया और 27वें ओवर में मोहम्मद हाफिज और शोएब मलिक का विकेट झटक कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया।
PakVsIndia : पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी विश्व कप जीत के ये हैं 4 HERO

हिटमैन' का सुपर शो
टीम इंडिया को हिटमैन रोहित शर्मा के तौर पर एक ऐसा ओपनर मिला है जो बड़ी ही आसानी से क्रिकेटिंग डिक्शनरी के सारे शार्ट खेलते हैं और अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाते हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ भी बहुत संभलकर शुरुआत की और वर्ल्ड कप 2019 में अब तक खेले 3 मैचों में 159.50 की औसत से 319 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 वर्ल्ड कप मैचों में अब तक 2 शतक जड़ दिए हैं और इस दौरान उन्होंने 97.55 के स्ट्राइक रेट से 30 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। रोहित किसी भी वर्ल्ड कप मैच में (113 गेंदों में 140 रन) भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े। टीम इंडिया के हिटमैन भारतीय जीत के पहले हीरो बने और उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला।
READ MORE - वर्ल्ड कप 2019 : कितनी गंभीर है भुवनेश्वर की चोट, विराट ने दिया बड़ा UPDATE


Click it and Unblock the Notifications
