वर्ल्ड कप फाइनल में हुई 'बड़ी गलती', बेस्ट अंपायर ने बताया कहां हुई चूक

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में भले ही इंग्लैंड को जीत मिली है लेकिन उनकी यह जीत अब विवादों में घिर गई है। क्रिकेट जगत में रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसी कई हस्तियों ने उनकी जीत पर अब सवाल उठा दिए हैं। सुपर ओवर के टाई होने के बाद बाउंड्री की गिनती के हिसाब से इंग्लैंड को जीत मिली। मैच के अंतिम ओवर में चौथी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल के ओवरथ्रो से इंग्लैंड को 6 रन मिले। मैच के दौरान बेन स्टोक्स के बल्ले से लगी यह गेंद गैर इरादतन तरीके से लगी और बाउंड्री पार कई। क्रीज पर मौजूद अंपायर कुमार धर्मसेना ने दो रन और बाय के 4 रन दिए। यह 6 रन न्यूजीलैंड की टीम को भारी पड़ गए। क्या न्यूजीलैंड को इस थ्रो के 5 रन मिलने चाहिए थे ? क्या अंपायर से एक बड़ी चूक हुई जिससे मैच परिणाम कुछ और हो सकता था।

टॉफेल ने माना अंपायर से हुई गलती

टॉफेल ने माना अंपायर से हुई गलती

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के द्वारा 5 बार बेस्ट अंपायर ऑफ द ईयर से नवाजे गए साइमन टॉफेल ने कुमार धर्मसेना की गलती पर चुप्पी तोड़ी है। टॉफेल ने कहा "इंग्लैंड को उस ओवरथ्रो के लिए 6 नहीं बल्कि 5 रन दिए जाने चाहिए थे। यह बिल्कुल एक गलती है... यह फैसला लेने में हुई बड़ी गलती है। मैच की स्थिति को देखते हुए अंपायर को यह लगा कि थ्रो फेंके जाने के दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना क्रीज बदल लिया था और यहीं बड़ी गलती हुई।" इंग्लैंड को इस ओवर थ्रो के लिए 6 रन दिए गए थे और अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि अंपायर का 6 रन देने का फैसला कितना सही था।

READ MORE : सुपर ओवर का वो नियम जिसकी वजह से वर्ल्ड कप फाइनल हार गया न्यूजीलैंड

क्या होती है अंपायर की दिक्कत

क्या होती है अंपायर की दिक्कत

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 242 रनों का लक्ष्य मिला था और मैच टाई में समाप्त हुआ। मैच का फैसला सुपर ओवर से भी तय नहीं हो सका, यह भी टाई हुआ था। अंत में मैच में बाउंड्री काउंट के तहत इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। टॉफेल ने ओवरथ्रो का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि "सिर्फ एक ओवर थ्रो की वजह से न्यूजीलैंड को पहला विश्व कप गंवाना पड़ा तो ऐसा कहना भी उचित नहीं होगा, हालांकि टीवी रीप्ले ने कुछ और ही दिखाया। " टॉफेल ने अंपायर की चुनौती पर बात करते हुए बताया कि "आपको बल्लेबाज को रन लेते हुए (कम्प्लीट) देखना है, ठीक उसके बाद अपना फोकस चेंज कर फील्डर को गेंद उठाकर थ्रो करते हुए भी देखना है कि आखिर कब उसने गेंद फेंकी। जब थ्रो फेंका गया तो बल्लेबाज कहां था इसका भी आपको ध्यान रखना होगा "।

क्या है ओवर थ्रो का नियम ?

क्या है ओवर थ्रो का नियम ?

ICC के नियम 19.8 के मुताबिक अगर थ्रो फेंकने के दौरान (जब फील्डर ने गेंद रिलीज कर दिया हो) दोनों बल्लेबाज को क्रीज पार करना अनिवार्य है। इंग्लैंड के केस में दोनों (स्टोक्स और आदिल रशीद) ने गुप्टिल के थ्रो फेंकने के बाद क्रीज की आधी दूरी भी तय नहीं की थी। ऐसी स्थिति में दूसरा रन नहीं मिलना चाहिए था। नियम कहता है कि अगर किसी फील्डर के द्वारा फेंका गया ओवर थ्रो अगर किसी बल्लेबाज के द्वारा गैर इरादतन तरीके से बाउंड्री के पार जाती है तो बल्लेबाज को भागे गए रन से अलग 4 अतिरिक्त रन मिलते हैं। नियम के मुताबिक विवादित ओवर थ्रो के लिए इंग्लैंड को 50वें ओवर की चौथी गेंद पर 6 की जगह 5 रन मिलने चाहिए थे।

इंग्लैंड से खेल रहे 'न्यूजीलैंड' के इस खिलाड़ी की वजह से विश्व कप हार गई कीवी टीम

Story first published: Monday, July 15, 2019, 18:29 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+