For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : विश्व कप 2019 की एक 'घातक' गेंद से सेमीफाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

क्रिकेट प्रशंसकों की राय में इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन गेंद ने मिचेल स्टार्क को असली हीरो बना दिया।

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 32वें मुकाबले में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सिर्फ एक गेंद ने विश्व कप 2019 का पहला समीफाइनसलिस्ट तय कर दिया। भारत-पाकिस्तान की तरह चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 64 रनों से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वैसे तो इस मैच के हीरो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच रहे लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों की राय में इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन गेंद ने मिचेल स्टार्क को असली हीरो बना दिया। जानिए कैसे उन्होंने अपनी एक घातक यॉर्कर गेंद से यह अदभुत कमाल किया।

जब मैच में आया ट्विस्ट

जब मैच में आया ट्विस्ट

वर्ल्ड कप 2019 अब अपने बिजनेस एंड पर पहुंच चुका है जहां टॉप-4 में शामिल टीमों के लिए हर एक बड़ा मुकाबला सेमीफाइनल में एंट्री की टिकट दे रहा है वहीं हारने वाली टीम के लिए नई मुश्किल भी खड़ी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड को मिली हार के बाद अब वो 7 मुकाबलों में चार मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और उनके पास 8 अंक हैं। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रनों का स्कोर खड़ा किया और शुरुआती झटकों के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड यह मैच जीत की ओर अग्रसर है तभी इस मैच में ट्विस्ट आ गया।

READ MORE : इस 'भारतीय गेंदबाज' के 'गुरूमंत्र' से टीम इंडिया को पटखनी देगा बांग्लादेश?

स्टार्क का घातक यॉर्कर

स्टार्क का घातक यॉर्कर

इस मुकाबले में इंग्लैंड को 53 रनों के भीतर एक के बाद एक चार झटके लगे। बेन स्टोक्स और जॉस बटलर पारी को संभालने की कोशिश में जुटे थे। पहले बटलर एक खराब शार्ट खेलकर आउट हुए फिर मैच के 37वें ओवर में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज ने इस टूर्नामेंट का सबसे घातक यॉर्कर फेंका और इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। क्रिकेट विश्लेषकों की राय में यह इस विश्व कप का सबसे घातक यॉर्कर था। इस ओवर से ठीक पहले स्टोक्स क्रैंप (उमस की वजह से पैर के नस में खिंचाव) का शिकार हुए थे। सिंगल भागने में उन्हें दिक्कत हो रही थी तब उन्होंने तेज रन बनाने का फैसला लिया। स्टोक्स इस समय 89 रन पर खेल रहे थे और उनके आउट होते ही इंग्लैंड टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने सरेंडर कर दिया।

यॉर्कर ने जीता सबका दिल

इस मैच के बाद जिस चीज की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वह है मिचेल स्टार्क की 145 किमी/घंटे की रफ्तार से बेन स्टोक्स को फेंकी हुई गेंद। क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इस गेंद को विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला गेंद बताया वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने ऑफिशियल फेसबुक और ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा इससे बेहतर यॉर्कर आपने देखी है तो बताएं। अब इंग्लैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे।

 क्या ये है इंग्लैंड की बड़ी कमजोरी ?

क्या ये है इंग्लैंड की बड़ी कमजोरी ?

मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में 8.4 की गेंदबाजी में 1 मेडन फेंकते हुए 43 रन दिए और 4 विकेट झटके वहीं लॉर्ड्स के इस मैदान पर जेसन बहरानड्रॉफ ने उनका बखूबी साथ निभाया और पांच विकेट झटके। इंग्लैंड इस विश्व कप में अब तक रन चेज करते हुए तीन मुकाबले हार चुका है और विपक्षी टीम उनकी इस कमजोरी को अब टारगेट करना चाहेंगे। क्या विश्व कप जीतने की फर्म फेवरेट कही जाने वाली इंग्लैंड की टीम के लिए अब उनके सेमीफाइनल के राह में रोड़े आ गए हैं यह तो वक्त तय करेगा। मिचेल स्टार्क वर्ल्ड कप के 32वें मैच के बाद सबसे अधिक 19 विकेट लेकर शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

वर्ल्ड कप 2019 : 8 टीमें 4 जगह, क्या है सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा 'गणित'

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 15:14 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+