Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश की हार के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है गणित

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 40वें लीग मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत विश्व कप के टॉप-4 स्लॉट में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। सेमीफाइनल की रेस में अभी भी तीन टीमें एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के बाद जहां 'बंगाल टाइगर्स' के सेमीफाइनल में पहुंचने की गुंजाइश समाप्त हो गई है वहीं पाकिस्तान के लिए क्या अब भी कोई उम्मीद बची है, जानिए 06 जुलाई तक होने वाले लीग मुकाबले में अब भी कौन-कौन सी टीम टॉप-4 में पहुंच सकती है। जानिए क्या है पूरा अंकगणित।

कौन हो चुका है बाहर

कौन हो चुका है बाहर

वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और विंडीज ऐसी 5 टीमें हैं जो अब सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो चुकी हैं वहीं इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ऐसी तीन टीमें हैं जो अब भी सेमीफाइनल की रेस में शामिल हैं। हर मैच की समाप्ति के बाद जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलते हैं और मैच टाई या बारिश की वजह से रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलते हैं। टॉप-4 मे शामिल होने के लिए नेट रन रेट की भी बड़ी भूमिका होती है, जानिए भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब कैसा है समीकरण।

READ MORE : 6 साल में लगा सेमीफाइनल का 'सिक्सर', टीम इंडिया के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड का बेहतर है गणित

न्यूजीलैंड का बेहतर है गणित

बुधवार को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाले मुकाबले में अगर कीवी टीम मैच जीतती है तो 2015 वर्ल्ड कप के बाद यह टीम एक बार फिर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड के पास 8 मुकाबलों में 5 जीत के साथ 11 अंक हैं और इस टीम का नेट रन रेट +0.572 है। वहीं अगर इंग्लैंड यह मैच जीत जाती है तो वह भी सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। इंग्लैंड के 8 मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक हैं और नेट रन रेट +1.000 है।

कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान ?

कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान ?

न्यूजीलैंड के खिलाफ मेजबान टीम इंग्लैंड अगर बुधवार (3 जुलाई) को होने वाला मैच हार जाती है और पाकिस्तान के मैच परिणाम पर उनका समीकरण टिकेगा। इंग्लैंड के हारने की स्थिति में उनके पास 9 मुकाबले में 10 अंक होंगे और ऐसी स्थिति में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच का परिणाम ही इस टीम को सेमीफाइनल का टिकट दे पाएगा। पाकिस्तान अगर बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत जाता है तो उनके 9 मुकाबलों में 11 अंक होंगे और न्यूजीलैंड अगर इंग्लैंड को हरा दे तो पाक टीम अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

इंग्लैंड के जीतने पर क्या होगा कैलकुलेशन

इंग्लैंड के जीतने पर क्या होगा कैलकुलेशन

बुधवार को होने वाला मैच अगर न्यूजीलैंड की टीम हार जाती है और पाकिस्तान 05 जुलाई को होने वाले मैच में बांग्लादेश को हरा देता है तब भी कीवी टीम ही सेमीफाइनल मे जगह बनाएगी क्योंकि पाकिस्तान के मुकाबले उनका नेट रन रेट काफी बेहतर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट जहां +0.572 है वहीं पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.792 है।

कौन कैसे बनेगा टेबल टॉपर

कौन कैसे बनेगा टेबल टॉपर

लीग फेज का आखिरी मुकाबला 06 जुलाई को खेला जाएगा अगर ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो वो टेबल टॉपर बन जाएंगे और उनके पास लीग के 9 मुकाबलों में से 8 जीत के साथ 16 अंक होंगे। इसी दिन भारत और श्रीलंका के लीग मुकाबले में अगर टीम इंडिया श्रीलंकाई टीम को हरा देती है और ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना मैच हार जाता है तो भारतीय टीम के पास 8 मुकाबलों में 7 जीत के साथ 15 अंक होंगे और यह टीम टेबल में शीर्ष पर होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से धुले मैच में भारतीय टीम को एक अंक मिले थे।

READ MORE: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में मिली पहली हार में हुई ये 5 बड़ी चूक

Story first published: Wednesday, July 3, 2019, 14:37 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+