Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

#INDvsPAK :पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे बड़े लक्ष्य से बने ये 4 शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए बारिश से बाधित मैच के निर्धारित 50 ओवर में 336/5 रन बनाए। यह टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 27 सालों के वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत और पाकिस्तान की चिर प्रतिद्वंदिता पूरी दुनिया में मशहूर है लेकिन इस तरह का जादूई आंकड़ा भारतीय टीम पहले 6 मुकाबलों में आज तक कभी नहीं छू पाई थी।

मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश

मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश

क्रिकेट इतिहास में वैसे तो मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गेम बारिश की वजह से रद्द हुए हैं लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश ने सिर्फ एक बार खलल डाला और टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धुंआधार बल्लेबाजी के बदौलत एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाए। ODI क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग कर रहे रोहित-राहुल की जोड़ी दो बार रनआउट होने से बचे लेकिन बतौर ओपनर अपने पहले मैच में ही शतकीय साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े।

कौन हैं वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ ड्रीम डेब्यू करने वाले विजय शंकर

हिटमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

हिटमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

बात रिकॉर्ड की हो और नाम रोहित का न आए, ऐसा भले कैसे हो सकता है। रोहित शर्मा ने अपने 24वें शतक से टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। मौजूदा विश्व कप के तीन मुकाबलों में यह उनका दूसरा शतक था। रोहित किसी भी वर्ल्ड कप मैच में (113 गेंदों में 140 रन) भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े। वर्ल्ड कप के सभी 6 मुकाबलों में टीम इंडिया ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 300 रन बनाए थे। यह मुकाबला एडिलेड में खेला गया था और भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 76 रनों से जीता था और विराट कोहली को इस मैच में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था।

विराट बने सबसे तेज 11 हजारी

विराट बने सबसे तेज 11 हजारी

टीम इंडिया के रिकॉर्ड की चर्चा में जो नाम सबसे पहले आता है वह नाम है रनमशीन विराट कोहल का उन्होंने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और सबसे तेज 11 हजार ODI रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने यह जादुई आंकड़ा महज 222 पारियों में ही छू लिया। सचिन तेंदुलकर ने इस आंकड़े को 276 पारियों में, रिकी पोंटिंग ने 286 पारियों में, सौरव गांगुली ने 288 और जैक्स कैलिस ने 293 पारियों में हासिल किया था।

'सरफराज ने वर्ल्ड कप में वही गलती की जो विराट ने चैम्पियंस ट्रॉफी में की थी'

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 20:15 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+