For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

25 मुकाबलों के बाद ऐसी है अंक तालिका, किसके नाम है सबसे अधिक रन और विकेट

लीग स्टेज में 25 मुकाबलों के बाद कौन सी टीम कितने अंकों के साथ कहां है। किस बल्लेबाज ने सबसे अधिक रन बनाए हैं,किस गेंदबाज ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं, एक नजर में पढ़िए इस विश्व कप में हुए अब तक के मैचों

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में अब तक 25 मुकाबले हो चुके हैं। क्रिकेट पंडितों और विश्लेषकों की राय में यह अब तक हुए मुकाबले से यह टूर्नामेंट विश्व कप वाली फीलिंग देने में नाकाम रहा है। बुधवार को न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ मुकाबला एकलौता ऐसा गेम है जिसमें हर एक रन के लिए दोनों टीमों को संघर्ष करते देखा गया और 2015 वर्ल्ड कप की तरह कीवी टीम ने इस बार भी अपनी जीत की स्क्रिप्ट लिखी लीग स्टेज में 25 मुकाबलों के बाद कौन सी टीम कितने अंकों के साथ कहां है। किस बल्लेबाज ने सबसे अधिक रन बनाए हैं,किस गेंदबाज ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं, एक नजर में पढ़िए इस विश्व कप में हुए अब तक के मैचों के शानदार आंकड़े।

अंक तालिका में कौन कहां है

अंक तालिका में कौन कहां है

न्यूजीलैंड, बुधवार को हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज करते ही अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने अपने पांच मुकाबलों में 4 मैच में जीत दर्ज की है जबकि भारत के खिलाफ बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। न्यूजीलैंड टीम के पास 5 मैच में 9 अंक हैं +1.591 का नेट रन रेट है। इंग्लैंड ने भी 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और 8 अंकों से साथ (NRR +1.862) दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने इतने ही मुकाबलों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक (+0.812) के साथ तीसरे स्थान पर हैं वहीं टीम इंडिया ने अब तक हुए 4 मुकाबलों में से 7 अंक हासिल किए हैं और +1.029 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर हैं।

READ MORE : टीम इंडिया से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम में पड़ी 'फूट'

रन बनाने में शीर्ष पर शाकिब

रन बनाने में शीर्ष पर शाकिब

क्रिकेट में नंबर-3 दुनिया का सबसे टफ और बेस्ट पोजीशन कहा जाता है और इस नंबर पर खेलने वाले खिलाड़ी दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों की फेहरिश्त में शामिल हैं। बांग्लादेश के ऑल राउंडर शाकिब अल हसन ने इस स्लॉट की मांग की,उन्हें यह जगह मिली और उन्होंने दिखाया क्यों वो दुनिया के शानदार ऑल राउंडर खिलाड़ी में से एक हैं। वर्ल्ड कप में रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में वो टॉप पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 384 रन बनाए हैं और टीम की दो बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई है। इंग्लैंड के जो रूट 5 मैचों में 367 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने 5 मैचों में 343 रन बनाए हैं वहीं इस सूच में रोहित शर्मा ने 3 मैचों में 319 रन बनाए हैं। उन्होंने 159.50 की औसत से ये रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने की थी जिस गेंदबाज की धुनाई, उसने दी विश्व कप जीत की 'दुआ'

गेंदबाजों ने दिखाया दम

गेंदबाजों ने दिखाया दम

वर्ल्ड कप 2019 में गेंदबाजों ने भी कई दमदार प्रदर्शन किया है लेकिन जिस खिलाड़ी को पाकिस्तान की प्रोविजनल टीम में पहले जगह नहीं दी गई थी वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर है। पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर ने 4 मैचों में 13 विकेट लिए हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने 5 मैचों में 13 विकेट झटक कर दूसरे नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखी है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 5 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के लॉकी फर्गुसन ने 4 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और चौथे स्थान पर हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने 5 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

READ MORE : ये हैं विश्व कप इतिहास के वो 5 गेंदबाज जिन्होंने लुटाए सबसे ज्यादा रन

Story first published: Thursday, June 20, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+