For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : कौन लेगा चोटिल शिखर धवन की जगह, ये हैं प्रबल दावेदार

धवन के चोटिल होते ही यह चर्चा तेज हो गई है कि इंग्लैंड की तेज पिचों पर कौन लेगा टीम इंडिया के गब्बर की जगह,जानिए कौन हैं वो नाम जो उनकी जगह फिट बैठ सकते हैं।

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट फैंस अभी युवराज सिंह के संन्यास की खबर से ठीक तरह उबर भी नहीं पाए थे कि इंग्लैंड और वेल्स में जारी वर्ल्ड कप 2019 से टीम इंडिया के फैंस के लिए एक और बुरी खबर आई। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की तूफानी पारी खेल फॉर्म में लौटे शिखर धवन संभवतः अगले दो मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर है लेकिन BCCI ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। धवन के बाएं अंगूठे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI मुकाबले में (वर्ल्ड कप के 14वें मैच में) चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में एक भी ओवर के लिए फील्डिंग नहीं की थी। धवन के चोटिल होते ही यह चर्चा तेज हो गई है कि इंग्लैंड की तेज पिचों पर कौन लेगा टीम इंडिया के गब्बर की जगह,जानिए कौन हैं वो नाम जो उनकी जगह फिट बैठ सकते हैं।

कब और कैसे लगी थी चोट

कब और कैसे लगी थी चोट

टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन का ICC के बड़े टूर्नामेंट के साथ 'लव-अफेयर' प्रदर्शन रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलफ पहले ODI में 12 गेंदों में महज 8 रन बनाकर आउट हुए धवन ने ओवल के मैदान पर धमाकेदार पारी खेली और 109 गेंदों में 117 रन ठोक दिए। इस पारी के दौरान उन्हें चोट लगी थी। टीम इंडिया की पारी के दौरान धवन को पैट कमिंस की एक उछाल भरी गेंद बाएं अंगूठे पर लगी और वो दर्द से कराहते देखे गए। टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहात पलक झपकते ही मैदान पर थे और उपचार के बाद उन्होंने शतक जड़ दिया था। धवन की चोट के बाद ओपनिंग स्लॉट के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है। जानिए किसे मिलेगी जिम्मेदारी।

READ MORE : इस सबसे खराब पारी के बाद युवराज को लगा था खत्म हो गया उनका क्रिकेट करियर

धवन की जगह कौन होगा ओपनर ?

धवन की जगह कौन होगा ओपनर ?

धवन के चोटिल होने के बाद लोकेश राहुल ओपनिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं। टीम मैनजेमेंट ने ICC को लिखित तौर रिज़र्व खिलाड़ियों की सूची में अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा और नवदीप सैनी के नाम दर्ज कराए हैं। इस सूची में शामिल कोई भी खिलाड़ी न तो ओपनर हैं और न ही चयनकर्ताओं की थिंक टैंक में फिट बैठते हैं। ऐसी स्थिति में नंबर-4 जो टीम इंडिया के लिए एक अनंत खोज है वह फिर खाली हो गया है और इस स्लॉट के दावेदारों की सूची लंबी है। लोकेश राहुल भारतीय टीम के संभावित ओपनर होंगे जो रोहित के साथ बल्लेबाजी करते दिखेंगे वहीं दिनेश कार्तिक या विजय शंकर को अब नंबर-4 की अहम भूमिका मिल सकती है।

READ MORE - वर्ल्ड कप 2019 : शायद ही हो पाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, जानिए क्यों!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था धमाका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था धमाका

धवन को शिखर धवन को ICC टूर्नामेंट का बेताज बादशाह कहा जाता है। उन्होंने अब तक ICC के खेले बड़े टूर्नामेंट में 6 शतक जड़े हैं। 2015 वर्ल्ड कप में शिखर धवन ने 2 शतक जड़े थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शानदार जीत में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। टीम इंडिया ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और दूसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया था। धवन को शानदार पारी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया था। धवन हाल के दिनों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और मिचेल स्टार्क की अंदर आती गेंदों पर आउट हो रहे थे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने ओपन स्टान्स के साथ बल्लेबाजी कर इस कमजोरी को दूर किया और एक रिपोर्ट के मुताबिक 93 फीसदी स्ट्रोक पर उनका कमांड था।

क्यों धवन हैं टीम इंडिया के लिए जरूरी

क्यों धवन हैं टीम इंडिया के लिए जरूरी

धवन,टीम इंडिया के बड़े मैच और टूर्नामेंट के खिलाड़ी हैं। उनका चोटिल हो जाना भारतीय टीम को एक ऐसा झटका है जिसकी भरपाई शायद थोड़ी मुश्किल दिख रही है। धवन ने वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में खेले कुल 20 मुकाबलों में 1638 रन बनाए हैं। इन रनों को बनाने के दौरान टीम इंडिया के 'गब्बर' ने 6 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। धवन का इस दौरान औसत 65.15 और स्ट्राइक रेट 98.25 का रहा है। वर्ल्ड कप के 10 मैचों में धवन ने 53.70 की औसत और 94.21 की औसत से 537 रन बनाए हैं। रोहित और धवन की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे सबसे रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी हैं। रोहित-धवन की जोड़ी ने 103 पारियों में 45.89 की औसत से 4681 रन बनाए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनजेमेंट राहुल को मौका देकर नंबर-4 पर किस खिलाड़ी पर भरोसा दिखाएगी ?

विश्व कप 2019 : भारत को लगा बड़ा झटका, तूफानी ओपनर हुआ टीम से बाहर

Story first published: Tuesday, June 11, 2019, 18:31 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+