शुबमन गिल के दोहरे शतक ने तोड़ा गंभीर का 17 साल पुराना रिकॉर्ड, फैंस ने लगाई प्रसाद की क्लास
नई दिल्ली: शुबमन गिल को भारतीय क्रिकेट का स्पेशल टेलेंट माना जाता है। गिल इस समय कैरेबियाई दौरे पर गई भारत ए टीम की ओर से प्रचंड फॉर्म का मुजायरा कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम अनाधिकारिक टेस्ट मैच में दोहरा शतक ठोककर भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गिल अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।

गौतम गंभीर को पछाड़ा-
गिल ने यह उपलब्धि केवल 19 साल और 334 दिनों में पूरी की है जबकि गंभीर ने 2002 में जिंबाब्वे के खिलाफ 20 साल और 124 साल की उम्र में यह कारनामा किया था। तब गंभीर ने भारत की बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम की ओर से खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था। खास बात यह है कि गिल इस मैच की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे। लेकिन दूसरे पारी में उन्होंने 250 गेंदों पर 204 रनों की नाबाद पारी खेली।

गिल को नहीं मिल सकी थी सीनियम टीम में जगह
गिल की इस पारी में उनके कप्तान हनुमा विहारी ने भी अच्छा साथ निभाते हुए 315 रनों की भागेदारी की। विहारी ने 219 गेंदों पर 118 रन बनाए। इन दोनों की बल्लेबाजी के दम पर भारत ए की टीम ने अपनी पारी 4 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाकर घोषित कर दी। आपको बता दें कि शुभमन गिल ने इससे पहले भारत ए की ओर से वेस्टइंडीज में अनाधिकारिक वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी गिल को टीम इंडिया की ओर से मौका नहीं मिलना काफी चौंकाने वाला था
15 अगस्त के दिन लद्दाख में तिरंगा फहराएंगे महेंद्र सिंह धोनी

सोशल मीडिया के निशाने पर आए एमएसके प्रसाद
अब गिल की पारी ने एक बार से सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है और ट्विटर पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाए देनी शुरू कर दी हैं। इसमें भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पर निशाना साधा गया है। गौरतलब है कि जब प्रसाद से गिल के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था गिल अभी इंतजार सूची में हैं। टीम में गिल के स्थान पर श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों को जगह मिल गई थी। आप इन प्रतिक्रियाओं को यहां पर देख सकते हैं-
So Gill ended up scoring 204*.
— Monica (@monicas004) August 9, 2019
I hope you watching MSK!! pic.twitter.com/1qEwHPNM6y
MSK Prasad on Shubman Gill :
— Akhil Gupta 🏏 (@Guptastats92) August 9, 2019
Gill has to wait. He will be considered in the future.
Shubman Gill vs WI A - 204* (250)
No Place for 'TALENT' in Indian Team #WIAvINDA #WIvIND pic.twitter.com/9CnOwH6ABr
Indian Selectors to
— A man living on Earth® (@RishabPant777) August 9, 2019
Rishabh Pant in 2017
Shreyas Iyer in 2018
Shubman Gill in 2019 pic.twitter.com/APkQWZXkIB
.@RealShubmanGill is constantly reminding the selectors why he should be part of the senior team and not the A team. Performances speak for a batsman and in this case speaking out real loud.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) August 9, 2019
Sir, shubman gill score a double hundred agains westindies A. He is improving day by day but why selectors are ignoring him? #aapkivani #akashvani
— Rahul gypta (@GyptaRahul) August 9, 2019
आप देख सकते हैं कि क्रिकेट फैंस में भारतीय चयनकर्ताओं को लेकर खासा गुस्सा है। शुबमन गिल की जगह पर अपेक्षाकृत उम्रदराज और विश्व कप में खराब फॉर्म के जरिए बाहर बैठाए गए केदार जाधव को चुनना भारतीय क्रिकेट फैंस के गले से अब तक नहीं उतर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
