Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोहित- विराट 'विवाद' पर कपिल देव ने दिया बड़ा बयान, बताया किसकी है ज्यादा गलती

नई दिल्ली: भारत के महान क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच को चुनने वाली क्रिकेट सलाहकार समिति के प्रमुख कपिल देव ने पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच दरार की खबरों पर बात की है। यह पहला मौका है जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड से कोई बड़ी हस्ती इस बहुचर्चित विवाद पर अपनी बात रख रही है। कपिल ने गुरुवार को यह बात कोलकाता में ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब के फाउंडेशन डे पर कही। कपिल ने इस दौरान माना है कि देश के लिए खेलते समय दो इंसानों के विचार अलग हो सकते हैं।

कपिल ने माना खिलाड़ियों में मतभेद हो सकते हैं

कपिल ने माना खिलाड़ियों में मतभेद हो सकते हैं

कपिल ने सबसे पहले देश के लिए खेलने की महत्ता को साफ करते हुए कहा कि खिलाड़ी केवल अपने देश के लिए जीतने की सोचता है। उन्होंने कहा कि आपको यह काम करना है। इसके बाद कपिल रोहित-विराट के मुद्दे पर बोले कि खेल के मैदान पर किसी भी खिलाड़ी में कोई मतभेद नहीं होना चाहिए। मैदान के बाहर खिलाड़ी की सोच अलग हो सकती है और तरीका भी अलग हो सकता है।

'एक-दूसरे को नीचा ना दिखाएं'

'एक-दूसरे को नीचा ना दिखाएं'

इस दौरान कपिल ने मीडिया को भी विराट और रोहित के बीच दरार बढ़ाने की खबरों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'थोड़ा बहुत तो आप भी मदद करते हो ऐसी अफवाह बनाने में।' उन्होंने आगे कहा- जब आप खेल रहे हैं तो ऐसी कोई बात नहीं होती। उस समय आपका केवल एक ही मकसद होता है कि आप किस तरह से मैच जीत सकते हैं। यही महत्वपूर्ण है। मतभेद होने का मतलब यह नहीं है कि आप दूसरे को नीचा दिखाएं।

एशेज के पहले टेस्ट में शानदार शतक से स्टीव स्मिथ ने तोड़ा विराट का यह बड़ा रिकॉर्ड

मतभेद ना बन पाएं मनभेद-

मतभेद ना बन पाएं मनभेद-

आपको बता दें कि हाल ही में विराट कोहली ने रोहित के साथ मतभेद की खबरों पर एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखी थी और इन सब बातों का बकवास करार दिया था। कोहली ने विंडीज दौरे पर जाने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा था- मुझे जब भी मौका मिला है मैंने रोहित की तारीफ की है क्योंकि मेरा मानना है वह काफी बेहतर हैं। हमारे बीच कोई मुद्दा नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा था- "मैं आप सबको अपने बारे में एक बात बताता हूं, अगर मैं किसी शख्स को नापसंद करता हूं या मैं किसी भी व्यक्ति से असुरक्षा महसूस करत हूं तो आप यह मेरे चेहरे पर देख सकते हैं या उस व्यक्ति के साथ मेरे व्यवहार में देख सकते हैं।"

Story first published: Friday, August 2, 2019, 17:41 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+