FB पर पाक महिला टीम को किया ट्रोल, तो ICC ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्राफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान से मिली करारी हार को भारतीय पचा नहीं पा रहे थे और इसलिए जब आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को बुरी तरह से हराया तो इंडियन फैंस को जैसे अपने दर्द का मलहम मिल गया।

और इसके बाद अतिउत्साहित भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम को लेकर उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। उत्साह और जोश में उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए कुछ ऊंट-पटांग कमेंट भी किए।

आईसीसी की ओर से राहुल को करारा जवाब

लेकिन एक फेसबुक यूजर, जिसका नाम राहुल जायसवाल है, ने जैसे ही लिखा कि डियर आईसीसी, इस पाकिस्तानी टीम को आपने विश्वकप के लिए आमंत्रित किया, सच मानिए ये उसके लायक नहीं है। वैसे ही आईसीसी की ओर से राहुल को करारा जवाब मिला।

पाकिस्तानी टीम सफेद कोर्ट पहने कप लिए दिखी

आईसीसी ने लिखा, राहुल आपका मतलब इस पाकिस्तानी टीम से है और उसने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली तस्वीर पोस्ट कर दी, जिसमें पाकिस्तानी टीम सफेद कोर्ट पहने कप लिए नजर आ रही थी, जिसने ये खिताब भारत को हराकर अपने नाम किया था।

खुद राहुल को उम्मीद नहीं होगी कि उसे इस तरह से कोई खरा जवाब देगा, फिलहाल आईसीसी की इस पोस्ट के बाद राहुल का कोई जवाब नहीं आया और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ बोलने वालों के मुंह में भी ताले लग गए।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 95 रनों से हराया

गौरतलब है कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 95 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल कर ली थी। भारत ने 169 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तान की टीम 74 रनों पर ही सिमट गई थी। भारत की ओर से पूनम रावत ने बढ़िया बैटिंग की थी उन्होंने 47 रन बनाए थे। इसके साथ ही एकता बिष्ट की दमदार बॉलिंग ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों की धज्जियां उड़ा दी थीं।

Story first published: Wednesday, July 12, 2017, 16:25 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+