For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या ICC प्लेयर ऑफ द मंथ में हैट्रिक लगायेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन हैं दावेदार

ICC Men's Player of the Month: नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस साल शुरू किये गये आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ की पुरुषों की कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ियों का बोलबाला देखने को मिला है। जनवरी में आईसीसी के इस अवॉर्ड को ऋषभ पंत और फरवरी में रविचंद्रन अश्विन ने जीतने का काम किया था जिसके बाद अब आईसीसी ने मार्च महीने के लिये अपने दावेदारों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें एक बार फिर से भारतीय खिलाड़ी के दावेदार होने के चलते आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंंथ में इंडियन प्लेयर्स की हैट्रिक होने का मौका बढ़ गया है।

आईसीसी ने मार्च महीने में क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जो लिस्ट जारी की है उसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज के सीन विलियम्स का नाम शामिल है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी और इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे सीरीज का हिस्सा बने थे।

और पढ़ें: SA vs PAK: फाइनल मैच में दिखा फखर-अफरीदी का जलवा, 28 रन से हरा पाकिस्तान ने जीती सीरीज

भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 5 टी20 मैचों में 28.7 की औसत से 4 विकेट जबकि 3 वनडे मैचों में 22.5 की औसत से 6 विकेट हासिल किये। इस दौरान वह टीम के लिये काफी किफायती साबित हुए, जहां सभी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे वहीं पर भुवनेश्वर कुमार रन देने में कंजूसी करते नजर आ रहे थे।

इतना ही भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स सीरीज के फाइनल मैचों में जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई जिसकी वजह से भारत सीरीज अपने नाम कर सका। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की हार और भारत की जीत के बीच का अंतर भुवनेश्वर कुमार ही थी।

और पढ़ें: IPL 2021: खलील अहमद का खुलासा, बताया- किन 2 खिलाड़ियों के दम पर फिर चैम्पियन बनेगी हैदराबाद

वहीं आईसीसी ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में 11 विकेट और टी20 सीरीज में 6 विकेट हासिल करने वाले राशिद खान को भी नॉमिनेट किया। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के मार्च महीने के दावेदारों में वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज सीन विलियम्स का भी नाम है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2 शतक लगाने का काम किया और साथ ही डेब्यू मैच में 132 गेंदों में 264 रनों की पारी खेलकर एशिया में चौथी पारी में रनों के सबसे बड़े स्कोर को चेज करने का काम किया।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:01 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+