For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs PAK: फाइनल मैच में दिखा फखर-अफरीदी का जलवा, 28 रन से हरा पाकिस्तान ने जीती सीरीज

SA vs PAK
Photo Credit: ICC/twitter

South Africa vs Pakistan 3rd ODI: नई दिल्ली। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को सेंचुरियन के मैदान पर खेला गया जहां पर बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने 28 रनों से जीत हासिल कर वनडे सीरीज पर 2-1 से अपने नाम कर लिया। सीरीज के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पाकिस्तानी टीम को बल्लेबाजी के लिये बुलाया। पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की।

पाकिस्तान के लिये फखर जमान (101) और इमाम उल हक (70) ने मजबूत शुरुआत दी जिसे कप्तान बाबर आजम (94) ने आगे बढ़ाया और हसन अली (नाबाद 32) की छोटी मगर बेहतरीन पारी के दम पर स्कोर को 7 विकेट खोकर 320 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी टीम के लिये केशव महाराज ने अच्छी गेंदबाजी की और वापसी कराते हुए 3 विकेट हासिल किये तो साथ ही एडेन मार्करम ने भी 2 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: IPL 2021: खलील अहमद का खुलासा, बताया- किन 2 खिलाड़ियों के दम पर फिर चैम्पियन बनेगी हैदराबाद

वहीं पर 321 रनों का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने भी संभली शुरुआत की और जानेमन मलान (70) और एडेन मार्करम (18) के दम पर पहले विकेट के लिये 54 रनों की साझेदारी की। शाहीन अफरीदी ने इस पार्टनरशिप को तोड़ने का काम किया, जिसके बाद उस्मान कादिर ने जेजे स्मटस का विकेट ले दूसरा झटका दिया।

मोहम्मद नवाज ने जानेमन मलान, कप्तान टेंबा बावुमा और हेनरी क्लासेन का जल्दी-जल्दी विकेट ले साउथ अफ्रीकी टीम को तिहरा झटका दिया। हालांकि यहां पर काइल वरनिन (62) और एंडिले फेकलुक्वायो (54) ने अपने-अपने अर्धशतक पूरा करते हुए छठे विकेट के लिये 120 रनों की साझेदारी कर टीम को वापस मैच में लाने का काम किया। हैरिस राउफ ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम कर पाकिस्तान की वापसी कराई।

और पढ़ें: IPL 2021: मुंबई इंडियंस के इतिहास में वो मशहूर 3 खिलाड़ी जिन्हें कभी नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह

हसन अली ने फेकलुक्वायो का विकेट लिया जिसके बाद बाकी की साउथ अफ्रीकी टीम 292 रन के स्कोर पर ही सिमट गई और पाकिस्तान की टीम ने 28 रनों से मैच को जीत लिया। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने 2-1 से सीरीज को भी अपने नाम किया। कप्तान बाबर आजम की ओर से खेली गई 94 रनों की पारी के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि फखर जमान को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला।

Story first published: Thursday, April 8, 2021, 15:04 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+