T20 World Cup के लिये तय हो गई सुपर 12 की टीमें, जानें भारत के ग्रुप में किस-किस ने किया क्वालिफाई

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर भारत की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का पहला चरण समाप्त हो गया है, जिसके बाद सुपर 12 के लिये फैन्स को सभी 12 टीमें मिल गई हैं। सुपर 12 स्टेज के लिये 8 टीमें मार्च 2021 की आईसीसी रैंकिंग के हिसाब से पहले ही क्वालिफाई कर गई थी, जिसके बाद बाकी के 4 स्थानों के लिये 8 टीमों के बीच क्वालिफायर मैच खेल गये। इस क्वालिफायर राउंड में 4-4 टीमों के दो ग्रुप रखे जिसमें से टॉप 2 टीमों को सुपर 12 के लिये क्वालिफाई किया गया। क्वालिफायर राउंड के ग्रुप ए में श्रीलंका, नामिबिया, आयरलैंड और नीदरलैंड की टीम खेल रही थी तो वहीं पर ग्रुप बी में स्कॉटलैंड, बांग्लादेश, ओमान और पापुआ न्यू गुनिया (पीएनजी की टीम) ने भाग लिया।

शुक्रवार को क्वालिफायर राउंड समाप्त हो गये जिसके बाद ग्रुप ए से श्रीलंका और नामिबिया की टीम ने सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर लिया है तो वहीं पर ग्रुप बी से स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीम ने अगले दौर में जगह बनाई है। स्कॉटलैंड की टीम ने ग्रुप बी में सभी मैचों में जीत हासिल की जिसके चलते वह टॉप पर रही और बी1 सीडिंग के साथ क्वालिफाई किया जबकि बांग्लादेश की टीम 2 जीत के साथ बी2 सीडिंग से क्वालिफाई हुई।

और पढ़ें: NAM vs IRE: आयरलैंड को हराकर नामिबिया ने सुपर 12 में बनायी जगह, 8 विकेट से जीता मैच

वहीं पर ग्रुप ए की बात करें तो नामिबिया की टीम ने आयरलैंड को हराकर सुपर 12 में जगह बना ली और ए2 का स्थान हासिल किया, वहीं पर श्रीलंका की टीम ने अपने आखिरी मैच में नीदरलैंड को रौंदकर तीनों मैच में जीत हासिल करते हुए ग्रुप ए में सबसे पहला स्थान हासिल किया और ए1 की सीडिंग से सुपर 12 में जगह बनायी।

गौरतलब है कि आईसीसी ने सुपर 12 स्टेज के क्वालिफिकेशन नियमों के अनुसार पहले ही साफ कर दिया था कि सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 1 में बी2 और ए1 की सीडिंग वाली टीम क्वालिफाई करेगी जबकि ग्रुप 2 में बी1 और ए2 की सीडिंग वाली टीम क्वालिफाई करेंगी। सुपर 12 के ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं तो वहीं पर ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें खेल रही हैं।

और पढ़ें: 'बुमराह से शाहीन अफरीदी की तुलना करना बेवकूफी', पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने जसप्रीत को बताया नंबर 1 बॉलर

इसका मतलब है कि ग्रुप ए से नामिबिया और ग्रुप बी से स्कॉटलैंड की टीम ने ग्रुप 2 में क्वालिफाई किया है और भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ सुपर 12 में खेलती नजर आयेंगी। वहीं पर श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप 1 का हिस्सा बनेगी। आपको बता दें कि सुपर 12 का पहला मैच 23 अक्टूबर से ग्रुप 1 की टीमोंं के बीच खेला जायेगा, जिसमें पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम अबुधाबी के मैदान पर खेलेगी तो वहीं पर शाम को दूसरे मैच में डिफेंडिंग चैम्पियन वेस्टइंडीज का सामना इंग्लैंड से दुबई के मैदान पर होगा।

रविवार को श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम शारजाह के मैदान पर एक दूसरे से जोर आजमाइश करेंगी तो वहीं पर भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ शाम को दुबई के मैदान पर महामुकाबला खेलना होगा।

Story first published: Friday, October 22, 2021, 20:39 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+