For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC चेयरमैन के उम्मीदवार ने दिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कम करने का प्रस्ताव, कहा- ज्यादा हो लीग मैच

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व अध्यक्ष डेव कैमरून ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि आईसीसी को अब निजी कैलेंडर पर काम करने के बजाय टी20 लीग को बढ़ावा जानें देने की कोशिश करनी चाहिये। कैमरून का मानना है कि आईसीसी को अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के बजाय निजी टी20 लीग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये। डेव कैमरून आईसीसी के अगले चेयरमैन बनना चाहते हैं, हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनके पद की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं दिया है।

डेव कैमरून ने साल 2013 से 2019 तक क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष पद पर काम किया। कैमरून चाहते हैं कि आईसीसी इंडियन प्रीमियर लीग जैसे टूर्नामेंट और ज्यादा कराने का प्रस्ताव दिया। इसके साथ वह चाहते हैं कि सभी टी20 लीग एक साथ साथ चलती रहे जैसे शीर्ष फुटबॉल लीग ईपीएल, ला लिगा और सीरी ए का आयोजन होता है जो एक ही समय शुरू होती हैं।

और पढ़ें: 'IPL के चलते जीता विश्व कप', इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा खुलासा

कैमरन ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट खेलना छोटी टीमों जैसे अफगानिस्तान और आयरलैंड के लिये विकल्प होना चाहिए, यह अनिवार्य नहीं होना चाहिए।'

गौरतलब है कि आईसीसी के नये चेयरमैन के पद के लिये इंग्लैंड के कोलिन ग्रेव्स रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। वहीं भारत के सौरव गांगुली भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं जिसके लिये आईसीसी बोर्ड से कम से कम दो वोट की जरूरत होती है। वहीं कैमरून का मानना है कि उनके पास यह दो वोट सुरक्षित हैं।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया कौन है टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट ओपनिंग पेयर, रोहित-मयंक दूसरे नंबर पर

उन्होंने कहा, 'मेरे पास ये दोनों वोट हैं, मुझे नहीं लगता है कि इसमें बदलाव होगा। मैं आईसीसी में गांगुली के भविष्य के बारे में सुनने का अब भी इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने अभी तक चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया है। खेल को उप महाद्वीप से बाहर ले जाना चाहिए, हमें चीन और अन्य जगहों पर इसके विकास की जरूरत है। यह योजना है जिसमें भारत को शामिल करना होगा। किसी भी वैश्विकरण में भारत के निवेश की जरूरत होगी (जो खेल राजस्व का 80 प्रतिशत हिस्सा लाता है।)'

Story first published: Friday, July 31, 2020, 17:34 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+