सौरव गांगुली के लिये आई अच्छी खबर, शशांक मनोहर की कुर्सी जाना हुआ तय

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पिछले 7 महीनों में काफी अच्छे तरीके से संभाला है। इस बीच बीसीसीआई ने एक ओऱ जहां उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया है वहीं अब उनके कामों को देखते हुए अब उन्हें आईसीसी का अध्यक्ष बनाने पर विचार किया जा रहा है। मंगलवार को आईसीसी के मेंबर्स की बोर्ड मीटिंग के दौरान वोटिंग हुई जिसमें 2/3 बहुमत से साफ हो गया कि शशांक मनोहर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जायेगा। इसके साथ ही गुरुवार को होने वाली मीटिंग में अगले आईसीसी अध्यक्ष के चुनाव के लिये तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

और पढ़ें: अनुष्का शर्मा को तलाक दें विराट कोहली, जानें क्यों BJP विधायक ने की ऐसी मांग

उल्लेखनीय है कि शशांक मनोहर का कार्यकाल न बढ़ाने और जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिये बीसीसीआई सबसे आगे रहा है, जिससे शशांक मनोहर की कुर्सी जाना तय लग रहा है। शशांक मनोहर को साल 2016 में आईसीसी का चेयरमैन बनाया गया था। आईसीसी के नये अध्यक्ष के रूप में जिन 2 खिलाड़ियों का नाम चल रहा है उसमें सबसे आगे इंग्लैंड के कॉलिन ग्रेव्स और भारत के सौरव गांगुली का नाम है।

गौरतलब है कि इस वक्त दुनिया भर में क्रिकेट के लिये काफी मुश्किल वक्त चल रहा है। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड वित्तीय रूप से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। अगर क्रिकेट को जल्‍द ही नहीं शुरू किया गया तो कई सारे बोर्ड कंगाली की कगार पर आ जायेंगे।
ऐसे में आईसीसी को एक मजबूत लीडर की जरूरत है तो इस बात का ध्यान रखते हुए प्रशासकों के हितों के लिये काम करे। आईसीसी इसी को ध्यान में रखते हुए नए प्रशासकों के खाके पर काम करने की तैयारी कर रही है।

और पढ़ें: IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिये जारी हुआ शेड्यूल, एडिलेड में होगा डे-नाइट मैच

क्रिकेट के इस बुरे दौर में ज्यादातर बोर्ड की नजरें बीसीसीआई पर हैं कि वो मुश्किल समस्या से बाहर निकाल सकता है, ऐसे में हर कोई आईसीसी के अध्‍यक्ष के रूप में बीसीसीआई की तरफ देख रहा हैं।

Story first published: Wednesday, May 27, 2020, 23:29 [IST]
Other articles published on May 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+