For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिये जारी हुआ शेड्यूल, एडिलेड में होगा डे-नाइट मैच

India tour of Australia : Date & Venues announced for Border-Gavaskar Trophy 2020-21|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले कुछ समय में कई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट और सीरीज को स्थगित करना पड़ा है। इसी महामारी के चलते आईपीएल को भी अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया गया है और आगामी टी20 विश्व कप पर भी आशंका के बादल छाये हुए हैं। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को स्थगित नहीं किया जायेगा, वह अपने तय समय के अनुसार ही होगी।

और पढ़ें: T20 World Cup 2020 की जगह IPL का 13वां सीजन कराना चाहते हैं पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज का शेड्यूल और वेन्यू तैयार कर लिया गया है, जिसके अनुसार दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच 3 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जायेगा। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 11 दिसंबर से एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जायेगा जो कि इकलौता डे-नाइट टेस्ट मैच होगा।

रिपोर्ट के अनुसार तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के दो मीडिया संस्थानों 7 न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू और सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स इसका आधिकारिक ऐलान शुक्रवार को करेंगे।

और पढ़ें: पाकिस्तान के सबसे सीनियर खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला, बताया कौन सा होगा आखिरी मैच

हालांकि रिपोर्ट में साफ किया गया है कि इस दौरे पर भारतीय टीम के लिए 'बायो बबल' या आइसोलेशन की कोई योजना तैयार नहीं की गई है।

आपको बता दें कि सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ गुलाबी गेंद से मैच होगा लेकिन ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला जाएगा। इस कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को हो सकती है।

Story first published: Thursday, May 28, 2020, 17:35 [IST]
Other articles published on May 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+