Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली की बादशाहत पर मंडराया हिटमैन का खतरा, ODI रैंकिंग में भी रोहित ने मचाया धमाल

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले आईसीसी ने अपनी ODI प्लेयर्स रैंकिंग अपडेट की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से टॉप स्थान पर छाए हुए हैं। कोहली ने मौजूदा विश्व कप में अब तक 442 रन बनाए हैं जिसमे उनका औसत 63.14 का रहा है। कोहली इस प्रतियोगिता में लगातार पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के अंतिम लीग मैच में भी कोहली ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के चलते कोहली की रैंकिंग में एक अंक का सुधार हुआ है। अब वे 891 अंकों के साथ नंबर एक पर विराजमान हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में हिटमैन का बोलबाला-

बल्लेबाजी रैंकिंग में हिटमैन का बोलबाला-

लेकिन असली प्रदर्शन रोहित शर्मा ने दिखाया है। इस विश्व कप में पांच शतक लगाकर विपक्षी टीमों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके हिटमैन रोहित शर्मा जबरदस्त छलांग लगाकर कोहली के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। नंबर दो स्थान पर मौजूद रोहित ने कोहली और अपने बीच अंकों का फर्क भी 51 अंकों से घटाकर केवल 6 अंक कर दिया है। अब रोहित शर्मा के 885 रैंकिंग अंक हो चुके हैं। ये उनकी करियर के सर्वश्रेष्ठ रैकिंग अंक हैं। वहीं पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम को भी अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है। आजम अब 827 अंकों के साथ नंबर तीन पर आ चुके हैं। नंबर चार और पांच पर क्रमशः फाफ डु प्लेसिस और रॉस टेलर बने हुए हैं। लेकिन टॉप 10 रैंकिंग के असली हीरो कंगारू बल्लेबाज डेविड वार्नर ही साबित हुए हैं। वार्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करते हुए विश्व कप 2019 में अब तक 638 रन बना लिए हैं। वे रोहित से केवल 9 रन पीछे हैं। वार्नर को रैंकिंग में छठा स्थान मिला है।

गेंदबाजी रैंकिंग में भी टॉप पर भारत-

गेंदबाजी रैंकिंग में भी टॉप पर भारत-

इसके अलावा कीवी कप्तान केन विलियमसन को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उनकी टॉप 10 बल्लेबाजों में वापसी हुई है। वे 8वें नंबर पर हैं। जो रूट 7वें नंबर पर हैं। जबकि डिकॉक और फिंच क्रमशः 9वें और 10वें स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो यहां भी भारत ने बाजी मारी हुई है। जसप्रीत बुमराह टॉप स्थान पर बरकरार हैं उन्होंने विश्व कप में अब तक 9 मुकाबलों में 17 विकेट लिए हैं। जबकि ट्रेंट बोल्ट भी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। बोल्ट ने इस विश्व कप की दूसरी हैट्रिक भी लगाई है। कंगारू तेज गेंदबाज पैट कमिंस नंबर तीन पर हैं। उसके बाद कैगिसो रबादा और इमरान ताहिर का नंबर आता है। विश्व कप में तूफानी गेंदाबजी करने वाले मिशेल स्टार्क 7वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर्स में शाकिब का जलवा-

ऑलराउंडर्स में शाकिब का जलवा-

ऑलराउंडर की सूची की बात की जाए तो शाकिब-अल-हसन का यहां निर्विवादित तौर पर बोलबाला है। वहीं इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम नंबर दो स्थान पर पहुंचकर मिला है। यदि टीमों की बात की जाए तो इंग्लैंड ने 123 अंकों के साथ अपनी पहली पॉजिशन बरकरार रखी है। यह टीम इंडिया से केवल दशमलव अंकों के आधार पर ऊपर है। कुछ ऐसी ही स्थिति न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की है जिनके 112 अंक हैं लेकिन बहुत ही मामूली फर्क से कीवियों ने कंगारूओं पर बढ़त बनाई हुई है। पांचवें स्थान पर 110 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।

वर्ल्ड कप में हजारी के क्लब में शामिल हुए विराट, तोड़ा गांगुली का यह रिकॉर्ड

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 21:08 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+