For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ODI Rankings: कोहली-बुमराह की बादशाहत बरकरार, जाधव करियर की बेस्ट रैंक पर

नई दिल्ली। आईसीसी ने अपनी ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। यह रैंकिंग ऐसे समय बाद जारी हुई है जब भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों घरेलू सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद भी विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की बादशाहत बरकरार है और ये दोनों खिलाड़ी अपने-अपने क्षेत्र में टॉप पर बने हुए हैं।

रोहित-कोहली की टॉप जोड़ी-

रोहित-कोहली की टॉप जोड़ी-

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न हुई वनडे सीरीज में 310 रन बनाए थे। कोहली के अलावा इस सीरीज में 202 रन बनाने वाले उनके नायब यानी उपकप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर दो पर विराजमान हैं। जबकि केदार जाधव के दमदार प्रदर्शन ने उनको करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचा दिया है। उन्होंने 11 अंकों की छलांग लगाते हुए 24वीं रैंकिंग पाई है। अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर डी कॉक चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। जबकि कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

बरकरार है बुमराह का दबदबा-

बरकरार है बुमराह का दबदबा-

अगर गेंदबाजों की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह कुल 774 अंकों के साथ नंबर एक पर हैं। कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दूसरे नंबर पर हैं जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर ने 7 स्थानों की छलांग मारते हुए खुद को नंबर चार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 9 विकेट चटकाए थे।

कोहली के लिए बिना IPL खेले विश्व कप में जाना कैसा होगा, नेहरा ने दी राय

टॉप 5 में कोई भारतीय ऑलराउंडर नहीं-

टॉप 5 में कोई भारतीय ऑलराउंडर नहीं-

ऑलराउंडर्स की सूची में भारतीयों ने निराश किया है। कोई भी इंडियन टॉप 5 में नहीं है। एक बार फिर से राशिद खान इस लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। वहीं, टीमों की बात की जाए तो इंग्लैंड नंबर वन टीम है और भारत नंबर दो पर है। कीवी टीम नंबर तीन पर है जबकि भारत को उसके घर में हराने वाली कंगारू टीम पांचवें स्थान पर है। चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम है।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 17:29 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+