Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन-वार्न के नाम से अब खेली जाएगी टी-20 सीरीज, आईसीसी ने दी अनुमति

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने सदी के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और दिग्गज गेंदबाज शेन वार्न को सम्मानित करने का फैसला किया है। आईसीसी ने दोनों के नाम पर 20-20 सीरीज की शुरुआत करने अनुमति दे दी है।

मिलिए क्रिकेट के उन सितारों से जिन्होंने लड़कियों को बनाया दिवाना..

आईसीसी ने सचिन और वार्न के नाम पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज को प्रमोट करने का फैसला किया है। आईसीसी ने अमेरिका में दोनों ही खिलाड़ियों के नाम की सीरीज को प्रमोट करने का ऐलान किया है। आईसीसी ने यह फैसला दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद लिया है।

सचिन-वार्न के नाम पर नवंबर माह में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। आईसीसी ने इस सीरीज पर किसी भी तरह का ऐतराज नहीं जताया है। हालांकि कुछ शर्तें आईसीसी ने दोनों ही खिलाड़ियों के सामने रखी थी जिसे दोनों ही खिलाड़ियों ने स्वीकार कर लिया है।

हाल ही में आईसीसी ने यूएसए क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता दी है जिसके बाद अमेरिका में भी क्रिकेट का प्रचार प्रसार किया जाएगा। लिहाजा सचिन-वार्न सीरीज से अर्जित राशि को आईसीसी के सुपुर्द किया जाएगा जिसका इस्तेमाल देश मे क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

इस सीरीज के लिए सचिन वार्न के इतर 26 अन्य खिलाड़ियों को भी साइन किया गया है। जिसमें राहुल द्रविड़, ग्लेन मैक्ग्राथ, जैक्स कालिस, एडम गिलक्रिस्ट, सौरव गांगुली, ब्रायल लारा, वीवीएस लक्ष्मण, वसीम अकरम भी शामिल हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+