गुजरात का मोटेरा स्टेडियम बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान
अहमदाबाद। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट ग्राउंड जल्द ही सपना होगा। जी हां गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने मेलबर्न के एमसीजी से भी बड़ा स्टेडियम बनाने का ऐलान किया है।
अगर रोमांटिक क्रिकेट फिल्म बनें तो टीम इंडिया के ये सितारे निभायेंगे अहम रोल
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने एक बयान में अपनी इस योजना के बारे में खुलासा किया है। गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम के पुनर्निर्माण का काम 10 सितंबर से शुरु हो गया है, जो अगले चार महीने तक चलेगा।
जीएसए ने कहा कि सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम का निर्माण करने की हमारी योजना को बीसीसीआई ने अनुमति दे दी है और इस प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग देने की बात कही है।
अमित शाह ने कहा कि इस स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर सुविधायों से पूर्ण बनाने की योजना हमारी बहुत पहले से थी। लेकिन चुनावों के चलते इस काम में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम बैठने की क्षमता के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।
अमित शाह ने कहा कि इस स्टेडियम की मदद से बेहतरीन क्रिकेटर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के अभाव में बेहतरीन क्रिकेटरों के बनने की अपेक्षा बेमानी होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
